फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kartarpur corridor construction wwork going on from both sides of india pakistan

करतारपुर कॉरिडोरः 30 सितंबर तक हो जाएगा तैयार, पाकिस्तान का दावा- पूरा हो गया 90 फीसदी काम

Sun, 02 Jun 2019 10:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 02 Jun 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
kartarpur corridor construction wwork going on from both sides of india pakistan
करतारपुर कॉरिडोर - फोटो : फाइल फोटो

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर 30 सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं पाकिस्तान ने भी दावा किया है कि वहां 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन


पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मद्देनजर कॉरिडोर बनाने के लिए जारी निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विजय इंदर सिंगला डेरा बाबा नानक पहुंचे। उनके साथ हलका डेरा बाबा नानक के विधायक और सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी थे। पत्रकारों से बातचीत में सिंगला ने कहा कि 30 सितंबर तक कॉरिडोर के विकास कार्य मुकम्मल हो जाएंगे। देश-विदेश में बसे गुरुनानक नाम लेवा संगत को हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और नवंबर 2019 तक शताब्दी समागम से पहले विकास कार्य मुकम्मल कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


सिंगला और रंधावा ने अंतरराष्ट्रीय सरहद पर जाकर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दूरबीन के माध्यम से दर्शन करके अरदास भी की। मंत्री सिंगला ने कहा कि प्रकाश पर्व से पहले फतेहगढ़ चूड़ियां और बटाला से डेरा बाबा नानक तक आने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इससे पहले मंत्री सिंगला ने स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ मीटिंग की और विकास कार्यों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की तरफ का 90 फीसदी काम पूरा

पाकिस्तान ने डेरा बाबा नानक और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के बीच निर्माणाधीन करतारपुर कॉरिडोर का 90 फीसदी काम पूरा करने का दावा किया है। यह जानकारी गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी गोबिंद सिंह ने दी। ज्ञानी गोबिंद सिंह के अनुसार, करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

ईद के बाद रावी नदी पर बनने वाले चार किमी लंबे पुल और सड़क का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा। ज्ञानी गोबिंद सिंह ने उम्मीद जताई कि भारत और विदेशों में रहने वाले सिखों की श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों की अरदास जल्द पूरी होगी। करतारपुर कॉरिडोर का रास्ता दोनों देशों के बीच एक नई इबारत लिखेगा।

उन्होंने बताया कि श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाई जा रही सराय, वॉशरूम, बारादरी और सरोवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब रंग रोगन किया जा रहा है। ईद के बाद पाकिस्तान साइड से डेरा बाबा नानक इंटरनेशनल बॉर्डर की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण भी पूरा हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण कार्य कर रही एजेंसी ने वाटर सप्लाई, सीवेरज और बिजली का 60 फीसदी काम पूरा कर लिया है। पाकिस्तान श्री करतारपुर साहिब के साथ लगते लगभग 20 किमी एरिया में कंटीले तार बिछाने का काम भी कर रही है। यह काम भी इसी महीने पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed