फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor: Bhai Gobind Singh Longowal targets on DGP and Punjab govt

करतारपुर कॉरिडोर पर डीजीपी का बयान निंदनीय, सिखों को बदनाम करने की साजिश: एसजीपीसी

Sat, 22 Feb 2020 08:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Feb 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor: Bhai Gobind Singh Longowal targets on DGP and Punjab govt
भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल - फोटो : फाइल फोटो

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने डीजीपी दिनकर गुप्ता की ओर से पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के कॉरिडोर को आतंकवाद के साथ जोड़ने की सख्त शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर भारत-पाकिस्तान को आपस में जोड़ता है। कॉरिडोर के निर्माण के बाद दोनों देशों के बीच शांति का संदेश गया है।

विज्ञापन


दिनकर गुप्ता गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सवालों के घेरे में लाना सिखों को बदनाम करने की एक साजिश है। बता दें कि शुक्रवार को चंडीगढ़ में डीजीपी ने एक बयान में कहा था कि करतारपुर साहिब में सुबह दर्शन के लिए जाने वाला व्यक्ति शाम को आतंकी बनकर लौटता है। 

विज्ञापन

इस संबंध में लौंगोवाल ने कहा डीजीपी एक जिम्मेदार अधिकारी हैं। इस प्रकार की गैर जिम्मेदाराना बयान उनकी सिख विरोधी मानसिकता को प्रकट करता है। संगत की 70 वर्ष की अरदास के बाद यह कॉरिडोर खुला है। दोनों देशों की भाईचारक सांझ इस कॉरिडोर के खुलने से मजबूत होगी। दोनों देशों के कॉरिडोर के निर्माण के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई है। कुछ दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने भी गुरुद्वारा स्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर इस कॉरिडोर को विश्व शांति का स्रोत कहा है।

जब कॉरिडोर के निर्माण की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हो रही ही तो एक उच्च अधिकारी इसकी निंदा क्यों कर रहा है, यह प्रश्न पैदा करता है। डीजीपी के इस बयान से सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है। दिनकर ने यह बयान प्रदेश सरकार के प्रभाव में ही दिया है। डीजीपी के इस बयान से प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी घेरे में है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले भी इस प्रकार के बयान दे चुके हैं। डीजीपी व सीएम के सुर इस मुद्दे पर एक हैं। अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में माथा टेक चुके हैं, ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया जिसकी आशंका दिनकर गुप्ता जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed