{"_id":"63eb3d36cab033275e038638","slug":"karnail-singh-panjoli-expelled-from-primary-membership-of-shiromani-akali-dal-for-6-years-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: करनैल सिंह पंजोली छह साल के लिए शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित, अनुशासन समिति ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: करनैल सिंह पंजोली छह साल के लिए शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित, अनुशासन समिति ने लिया फैसला
Tue, 14 Feb 2023 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:20 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल ने करनैल सिंह पंजोली को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय सिकंदर सिंह मलूका की अध्यक्षता वाली पार्टी की अनुशासन समिति द्वारा लिया गया है। बैठक 13 फरवरी को मलूका गांव में हुई थी।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता करनैल सिंह पंजोली की लगातार चल रही पार्टी विरोधी कार्रवाईयों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकालने का फैसला किया है।
अनुशासन कमेटी के चेयरमैन सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि करनैल सिंह पंजोली को कई बार पहले भी पार्टी विरोधी गतिविधि कार्रवाई करने के लिए तथा पार्टी का अनुशासन भंग करने का दोषी पाया गया है। परंतु पार्टी ने सहनशीलता रखते हुए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब जब वह अनुशासनहीनता की सभी सीमाओं को पार कर चुके हैं तो पार्टी को मजबूर होकर सख्त कदम उठाना पड़ रहा है। उन्होने बताया कि पंजोली की पार्टी विरोधी गतिविधियां तथा अनुशासनहीनता अब बर्दाश्त से बाहर है। मलूका ने यह भी बताया कि इस तरह की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नही की जाएगी, चाहे यह करने वाला नेता कितना ही बड़ा क्यों न हो।