फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karddeep told the story of Amritsar train incident

अमृतसर रेल हादसाः इस युवक ने बचाई कई लोगों की जान, लेकिन 'रावण' को न बचा पाने का अफसोस

Mon, 22 Oct 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Mon, 22 Oct 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
Karddeep told the story of Amritsar train incident
घायल कर्मदीप

24 साल के कर्मदीप की शादी 16 नवंबर को होनी है। घर में शादी की तैयारियां जोरों से चल रही थी कि जौड़ा फाटक के दर्दनाक हादसे ने उसका जीवन बदल दिया। अब वह कम से कम तीन माह तक बिस्तर से नहीं उठ सकेगा। कर्मदीप रेल हादसे में तीन लोगों की जान बचाने वाले ‘रावण’ दलबीर का दोस्त था। उस दिन दोनों दोस्तों ने कई लोगों को तो बचा लिया, लेकिन कर्मदीप को अफसोस है कि वह दलबीर को नहीं बचा सका।

विज्ञापन


कर्मदीप ने बताया कि भाजी दलबीर मेरा दोस्त सी, आपा दोवां ने एक दूजे दा हथ फड़के कई लोगां नूं पटरी तों धक्का मारके कडेया। पता नहीं किस वेले दलबीर दा हाथ छूट गया ते मैं खुद जंप कर बाहर गिर गया। लोकां दी भीड़ मेरे उतों दौड़दी निकल गई। मेरा कूल्हा टूट गया, पैर फ्रैक्चर हो गए। काफी लोकां नूं बचा लिया पर दुख है कि दलबीर नूं नहीं बचा सकेया। दलबीर और मेरी दोस्ती काफी गहरी थी। दशहरे वाले दिन भी हम साथ ही थे। ट्रेन की आवाज मुझे सुन गई थी। मैं चीखां मारन लग पया। ऐदे बाद दलबीर ने ते मैं हिम्मत करके किसी तरह से कई लोकां नू बाहर धक्का दे दित्ता।
विज्ञापन


पास खड़ी सोशल वर्कर सपना भाटिया ने बताया कि 16 नवंबर को कर्मदीप विक्की की शादी है। उन्होंने लुधियाना के विधायक सिमरनजीत बैंस से बात की है कि विक्की का इलाज किसी अच्छे अस्पताल से करवाया जाए। बैंस ने हामी भर दी है और अब हम विक्की का इलाज किसी बड़े अस्पताल से करवाएंगे। उसकी रिकवरी काफी जरूरी है। चिकित्सक तो कहते हैं कि तीन माह तक बेड से खड़ा नहीं हो सकेगा लेकिन शादी 16 नवंबर को है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed