{"_id":"5ca19007bdec22141231fa62","slug":"kar-seva-in-shri-harmandir-sahib-amritsar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार सेवा के नाम पर तोड़ी गई ऐतिहासिक श्री दरबार साहिब की दर्शनी ड्योढ़ी, सिख संगठनों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सेवा के नाम पर तोड़ी गई ऐतिहासिक श्री दरबार साहिब की दर्शनी ड्योढ़ी, सिख संगठनों में रोष
Mon, 01 Apr 2019 09:49 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
दर्शनी ड्योढ़ी तोड़ी गई
श्री गुरु अर्जन देव दरबार साहिब की ऐतिहासिक दर्शनी ड्योढ़ी को कार सेवा के नाम पर तोड़ दिया गया। खबर मिलने के बाद सिख संगठनों में रोष फैल गया। तरनतारन में श्री दरबार साहिब की दर्शनी ड्योढ़ी की मरम्मत की कार सेवा बाबा जगतार सिंह ने ले रखी है। दर्शनी ड्योढ़ी करीब 200 साल पुरानी है। इस बात की भनक सिख संगठनों को मिली तो उन्होंने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर कार सेवा को रुकवा दिया।
सिख संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि बाबा जगतार सिंह कार सेवा के नाम पर ऐतिहासिक इमारतों को खत्म कर रहे हैं, जिसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी उनका साथ दे रही है। वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए श्री दरबार साहिब तरनतारन के मैनेजर प्रताप सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही उनका तबादला जींद (हरियाणा) में कर दिया है।
बाबा जगतार सिंह की तरनतारन में चल रही सेवाओं को भी खत्म कर दिया है। सिख संगठनों का आरोप है कि बाबा जगतार सिंह ने पहले भी ड्योढ़ी को तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन तब उन्हें रोक दिया गया था। शनिवार देर रात फिर वही हरकत की गई और कुछ लोगों को बुलाकर ड्योढ़ी तुड़वा दी गई।

Trending Videos
कानूनी कार्रवाई करवाने की बात कही गई
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करवाने की बात कही है। तरनतारन पहुंचे लौंगोवाल ने कहा कि बाबा जगतार सिंह के समर्थकों ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को विश्वास में लिए बिना कल देर रात ऐतिहासिक दर्शनी ड्योढ़ी को नुकसान पहुंचाया।
बाबा ने किस मंशा के साथ ऐसा किया है। इस घिनौनी हरकत में बाबा के साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। लौंगोवाल ने कहा कि सिख पंथ की पुरातन ऐतिहासिक इमारतों के साथ बिना वजह छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शिरोमणि कमेटी ने बाबा जगतार सिंह से गुरुद्वारा साहिब की कार सेवा की सेवाएं वापस ले ली हैं और इसके साथ ही उनको दिए गए कमरे भी खाली करवाए जा रहे हैं।