{"_id":"ed7dd1c59be961dfcac1c95f2ad8ad65","slug":"kapurthala-wall-stop-beat-woman-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिराने से रोका तो अंगुलियां काटीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिराने से रोका तो अंगुलियां काटीं
अमर उजाला, कपूरथला
Updated Thu, 27 Nov 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव डैणविंड में घर की दीवार गिराने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
बलविंदर कौर पत्नी सुरजीत सिंह ने बताया कि 17 नवंबर की शाम आठ बजे वे घर पर अकेली थीं। इतने में गांव के ही चमन सिंह, बीरो, नानकी, तेजो, मीका, सुमित्र कौर वहां आए और उनके घर की दीवार गिराने लगे। उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका तो धर्मेंद्र ने उनपर किरपाण से हमला कर दिया।
बचाव के लिए उन्होंने अपना दायां हाथ आगे किया तो उनकी चार अंगुलियां कट गईं। इसके बाद उन लोगों ने उन्हें पीटा। इससे वे बुरी तरह घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया। थाना कोतवाली के एएसआई गुरमीत सिंह ने उनके बयान लेकर उक्त लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।