{"_id":"64c181d5cef7566cfe08ec86","slug":"kapurthala-district-administration-demolished-kothi-of-bjp-leader-after-high-court-order-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: भुलत्थ में भाजपा नेता की कोठी पर चली JCB, हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala News: भुलत्थ में भाजपा नेता की कोठी पर चली JCB, हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने ढहाया
Thu, 27 Jul 2023 02:02 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:02 AM IST
सार
भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल ने कहा कि अब तो सुखपाल खैरा को ठंड पड़ गई होगी। एडीसी ने हाईकोर्ट का आदेश बताकर कोठी गिरा दी है लेकिन किसी ने भी आदेश की कॉपी नहीं दिखाई है। जितना धक्का कर सकते थे, उन्होंने कर लिया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता की कोठी पर चली जेसीबी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के भुलत्थ में करतारपुर मुख्य सड़क पर गांव पंडोरी अराइयां स्थित भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल की कोठी को जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर जेसीबी से गिरा दिया। बुधवार की दोपहर को कोठी को गिराने की कार्रवाई शुरू की और कुछ ही पलों में कोठी मलबे के ढेर में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता की यह कोठी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की जगह पर बनी थी। हाईकोर्ट ने कोठी को गिराने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एडीसी जनरल अमरप्रीत कौर की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल की कोठी को ढहा दिया। इस दौरान भाजपा नेता ने साथियों संग विरोध किया तो अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल की कोठी के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसके बाद अवैध इमारत को ढहाने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था।
विज्ञापन
उधर, भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल ने कहा कि अब तो सुखपाल खैरा को ठंड पड़ गई होगी। एडीसी ने हाईकोर्ट का आदेश बताकर कोठी गिरा दी है लेकिन किसी ने भी आदेश की कॉपी नहीं दिखाई है। जितना धक्का कर सकते थे, उन्होंने कर लिया है। अब कोठी गिरा दी गई है। उन्हें बेघर कर दिया गया है। कोई बात नहीं वह और घर बना लेंगे।