फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kapurthala boy swallowed poison with six brother sisters

कपूरथलाः युवक ने भाई बहनों को दिया जहर, 5 की मौत, दो की हालत नाजुक

Wed, 21 Jun 2017 11:03 AM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Wed, 21 Jun 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
kapurthala boy swallowed poison with six brother sisters
युवक ने भाई बहनों को दिया जहर
मोहल्ला लक्ष्मी नगर में मंगलवार रात करीब 12 बजे एक युवक ने अपने भाई-बहनों को जहरीला बर्गर खिला खुद भी खाकर जान दे दी। इनमें से तीन की सिविल अस्पताल कपूरथला में मौत हो गई। दो ने सिविल अस्पताल जालंधर में दम तोड़ा।  वहीं छठे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जो स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस ने जांच के बाद फिलहाल 174 की कार्रवाई की है। लक्ष्मी नगर में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे अभिमन्यु (21) ने अपनी छोटी बहन अनु कुमारी (18), भाई अंशुमान कुमार (15), अनुराग कुमार (10), अर्चना कुमारी (9) के अलावा चचेरे भाई हरी आनंद को बर्गर में जहर डालकर खिला दिया। इसके बाद अभिमन्यु ने खुद भी जहर वाला बर्गर खाकर जान दे दी। घटना के समय अभिमन्यु के पिता राज किशोर ठाकुर किसी शादी समारोह में गए हुए थे। वहीं घर पर उनकी मां और दो बच्चे मौजूद थे। बर्गर खाते ही बच्चे उल्टियां करने लगे। हालत बिगड़ती देखकर उनकी मां गीता देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मोहल्ला निवासी एकत्रित हो गए। वे सभी बच्चों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला ले गए। 
विज्ञापन


अनु कुमारी, अनुराग कुमार और अर्चना कुमारी ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं अभिमन्यु और अंशुमान को जालंधर रेफर किया गया। उनकी वहां सिविल अस्पताल में मौत हो गई। वही चचेरा भाई  हरि आनंद की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी के एसएचओ जतिंदरजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी पुलिस ने मृतकों के पिता राज किशोर ठाकुर के बयान के आधार पर फिलहाल 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed