फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   KAP Sinha appointed new Chief Secretary of Punjab

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नए मुख्य सचिव होंगे 1992 बैच के केएपी सिन्हा, लेंगे अनुराग वर्मा का स्थान

Wed, 09 Oct 2024 10:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 09 Oct 2024 10:53 PM IST
सार

केएपी सिन्हा को पंजाब का नया मुख्य सचिव तैनात किया गया है। वे अनुराग वर्मा का स्थान लेंगे।
 

विज्ञापन
KAP Sinha appointed new Chief Secretary of Punjab
bhagwant mann - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। सूबे के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को पद से हटाकर 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केएपी सिन्हा को नया सीएस लगाया गया है। ढाई साल में यह तीसरा माैका है, जब मुख्य सचिव का चेहरा बदला गया हो। दूसरी ओर सीएम के करीबी रहे मीडिया रिलेशन ओवरसीज डायरेक्टर पद पर कार्यरत बलतेज पन्नू ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

नए मुख्य सचिव केएपी सिन्हा प्रिंसिपल सेक्रेटरी कार्मिक, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन और विजिलेंस के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का कार्यभार भी संभालेंगे। आईएएस अनुराग वर्मा को मुख्य सचिव के पद से हटाकर राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, कृषि एवं किसान कल्याण, बागवानी और जल संरक्षण का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सरकार से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में लगातार हो रहे बदलाव इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मौजूदा सरकार ने 1993 बैच के आईएएस अनुराग वर्मा को जब मुख्य सचिव नियुक्त किया था, उस समय भी केएपी सिन्हा का नाम सामने आया था। नए मुख्य सचिव केएपी सिन्हा के पास लगभग 20 साल से अधिक प्रशासनिक सेवाओं का अनुभव है। करीब दो साल पहले इस पद पर 1989 बैच के आईएएस वीके जंजुआ को इस पद तैनात किया था। जब वह वह रिटायर हुए तो इस पद की जिम्मेदारी अनुराग वर्मा को सौंपी गई थी। अनुराग वर्मा ने 1 जुलाई 2023 को चीफ सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले प्रदेश में बड़े स्तर पर आईएएस, आईपीएस, पीपीएस, पीएससी अधिकारियों के भी तबादले किए गए थे।

विज्ञापन

सीएम के करीबी दे चुके रहे हैं इस्तीफे
सीएम के करीबी रहे मीडिया रिलेशन ओवरसीज डायरेक्टर पद पर कार्यरत बलतेज पन्नू के इस्तीफे से पहले सोशल मीडिया के डायरेक्टर पद पर कार्यरत मनप्रीत कौर भी इस्तीफा दे चुकी हैं। इससे पहले सीएम के ओएसडी ओंकार सिंह को पद से हटाया था। यहां तक कि डायरेक्टर कम्युनिकेशन नवनीत वाधवा भी अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दे चुके हैं। बताया जा रहा है जल्द ही पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा बदलाव होने वाला है। पार्टी हाईकमान के आदेश पर जल्द ही सीएमओ में एक बड़ी नियुक्ति होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट में शामिल हुए पांच नए चेहरे
पार्टी हाईकमान के आदेश पर कैबिनेट में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हुई है। चार मंत्रियों की परफोर्मेंस देखकर इनकी छुट्टी कर दी थी, जिन मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी की गई थी, उनमें बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान शामिल थे। कैबिनेट में जिन पांच नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, उनमें मोहिंदर भगत, हरदीप सिंह मुंडियां, बरिंदर कुमार गोयल, तरुणप्रीत सिंह और डॉ. रवजोत सिंह शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed