रेवाड़ीः दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कांवडिये की मौत से भड़के ग्रामीण, लगाया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर आठ पर सोमवार सुबह खरखड़ा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्राला ने चार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के अलावा दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद गुस्साएं कांवड़ियों ने हाईवे को आधा घंटा के लिए जाम कर दिया। सूचना के तुरंत बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कांवड़ियों को शांत कराने के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव पाली गोठड़ा निवासी 53 वर्षीय गजेंद्र, गांव खरसानकी निवासी दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल संजीव कुमार, कुतुबपुर निवासी महिला ऊषा, चांदावास निवासी पूजा देवी के अलावा करीब एक दर्जन कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे के रास्ते रेवाड़ी की ओर आ रहे थे।
सोमवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे खरखड़ा गांव के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला ने कांवड़ियों को कुचल दिया। जिसमें गजेन्द्र (53) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजीव, उषा व पूजा गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्राला चालक तो मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया।
गुस्साएं ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
घटना के बाद गुस्साएं कांवड़ियों ने हाईवे को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कांवड़ियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर गुस्साएं कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया।
कुछ देर बाद डीएसपी हंसराज भी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाने के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने फरार ट्राला चालक के खिलाफ के मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि गजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
हादसे का शिकार हुए गजेन्द्र (53) एंबुलेंस चालक था। कुछ दिन पहले ही वह घर से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए गया था। मंगलवार की सुबह उसे गांव में कांवड़ चढ़ाना था लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल संजीव कुमार दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल है। वह दिल्ली हौज खास स्थित एसीपी कार्यालय में तैनात है।