{"_id":"41785ba01af5b252c2bd53a12c8c66db","slug":"kanwar-pal-gujjar-announce-speaker-in-haryana-assembly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंवरपाल से पहले यहां कब कौन रहा स्पीकर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंवरपाल से पहले यहां कब कौन रहा स्पीकर?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Nov 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा के सोमवार को शुरू हुए नए सत्र में कंवरपाल को स्पीकर चुन लिया गया। कंवरपाल जगाधारी से विधायक हैं। वे लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन
स्पीकर चुनने के लिए कैबिनट मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कंवरपाल का नाम प्रस्तावित किया। हरियाणा के गठन से लेकर अब तक हरियाणा विधानसभा के 19 अध्यक्ष रह चुके हैं। कंवरपाल विधानसभा के 20वें अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन
पहली बार महिला अध्यक्ष बनी थी
1966 में गठित हरियाणा विधानसभा में पहली बार शन्नो देवी 6 दिसंबर 1966 से लेकर 17 मार्च 1967 तक विधानसभा अध्यक्ष रहीं।
राव बीरेन्द्र सिंह 17 मार्च 1967 से 23 मार्च 1967 तक।
चौधरी चंद 30 मार्च 1967 से 19 जुलाई 1967 तक।
चौधरी मनफूल सिंह 20 जुलाई 1967 से 21 नवंबर 1967 तक।
ब्रिगेडियर रण सिंह 15 जुलाई 1968 से 3 अप्रैल 1972 तक।
बनारसी दास गुप्ता 3 अप्रैल 1972 से 15 नवंबर 1973 तक।
चौधरी सरूप सिंह 16 नवंबर 1973 से 4 जुलाई 1977 तक
ब्रिगेडियर रण सिंह 4 जुलाई 1977 से 8 मई 1978 तक।
कर्नल राम सिंह 15 मई 1978 से 24 जून 1982 तक।
सरदार तारा सिंह 24 जून 1982 से 9 जुलाई 1987 तक।
हरमोहिंदर सिंह चट्ठा 9 जुलाई 1987 से 9 जुलाई 1991 तक।
ईश्वर सिंह 9 जुलाई 1991 से 22 मई 1996 तक।
छत्तर सिंह चौहान 22 मई 1996 से 27 जुलाई 1999 तक।
अशोक कुमार 28 जुलाई 1999 से 1 मार्च 2000 तक।
सतबीर सिंह कादियान 9 मार्च 2000 से 21 मार्च 2005 तक।
एचएस चट्ठा 21 मार्च 2005 से 12 जनवरी 2006 तक।
डॉ. रघुवीर सिंह कादियान 13 जनवरी 2006 से 26 अक्तूबर 2009 तक।
एचएस चट्ठा 28 अक्तूबर 2009 से 28 जनवरी 2011 तक।
कुलदीप शर्मा 4 मार्च 2011 से 3 नवंबर 2014 तक विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं।