फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kalka-Shimla four lane: work of one end of tunnel completed in Kandaghat

कालका-शिमला फोरलेन : कंडाघाट में टनल के एक छोर का काम पूरा

Wed, 14 Feb 2024 04:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Kalka-Shimla four lane: work of one end of tunnel completed in Kandaghat
कंडाघाट(सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन की कंडाघाट में बन रही टनल के पहले छोर का कार्य पूरा हो गया है। अब मंगलवार से टनल की दूसरी तरफ से टनल की ड्रिलिंग का कार्य शुरू हो गया है। इस मौके पर फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के निदेशक गुंजन मूंगा, मुख्य कार्यकारी सुरेंद्र कुडा समेत एनएचएआई के वरिष्ठ टनल विशेषज्ञ अशोक कुमार रॉय, सहायक आशीष शर्मा मौजूद रहे। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर कंडाघाट में बन रही यह फोरलेन की दूसरी टनल होगी। टनल के निर्माण से कंडाघाट में रोजाना लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों को निजात मिलेगी। टनल की लंबाई 667 मीटर होगी। पहले चरण में 460 मीटर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब टनल के दूसरे छोर से बचे 207 मीटर के कार्य को भी शुरू कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इस कार्य को दिसंबर तक पूरा कर दिया जाएगा। यह टनल सीधी कंडाघाट बाजार के बाहर से बन रहे फ्लाइओवर ब्रिज से जुड़ेगी। एनएच का ट्रैफिक बाजार के बाहर से फोरलेन से गुजरेगा। इससे जहां करीब 10 से 20 मिनट की बचत होगी। वहीं, कंडाघाट में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा। उधर, टनल उपप्रबंधक आशीष ने बताया कि सुरंग के बनने के बाद कंडाघाट बाजार में जाम से भी निजात मिलेगी। इन दिनों निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। निर्माणाधीन टनल फिलहाल वनवे रहेगी। इस टनल का पोर्टल फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed