Kalka Municipal Election Results: कालका में कृष्ण लांबा जीते, 31 में से 18 वार्ड पर भाजपा के पार्षद विजयी
कृष्ण लाल लांबा ने कहा कि वह अब कालका में इतना विकास करेंगे कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़े अंतर से जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने उनकी जीत के लिए दिन-रात एक किया। मैं उनका आभारी रहूंगा। कालका के 31 वार्ड में से 18 पर भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका नगर परिषद को पहला प्रधान मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण लांबा 6481 वोटों के अंतर से जीते हैं। उन्होंने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी पवन कुमारी शर्मा को हराया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण लाल लांबा 6481 वोटों से जीते हैं। कृष्ण लांबा ने अपनी जीत का श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व विधायक लतिका शर्मा और पार्टी संगठन को दिया।
कृष्ण लाल लांबा ने कहा कि वह अब कालका में इतना विकास करेंगे कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़े अंतर से जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने उनकी जीत के लिए दिन-रात एक किया। मैं उनका आभारी रहूंगा। कालका के 31 वार्ड में से 18 पर भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं।
भाजपा की जीत के साथ ही कालका में जबरदस्त जुलूस मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। कालका में भाजपा की जीत के पीछे सबसे अहम कारण कांग्रेस की गुटबाजी रही। कांग्रेस ने किसी एक उम्मीदवार को अपना समर्थन नहीं दिया।
विधायक प्रदीप चौधरी ने जहां पवन कुमारी शर्मा का समर्थन कर रहे थे तो वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन विजय बंसल के समर्थन में थे। जबकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ग्रुप से नवदीप शर्मा नदी मैदान में थे। प्रदीप चौधरी समर्थित पवन कुमारी शर्मा दूसरे नंबर पर रहीं तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा ग्रुप के नवदीप शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। चंद्रमोहन समर्थित विजय बंसल को पांचवें नंबर पर संतोष करना पड़ा। चौथे नंबर पर आम आदमी पार्टी के घनश्याम टगरा रहे।
अध्यक्ष पद के परिणाम
- प्रत्याशी नाम पार्टी वोट
- कृष्ण लाल लांबा भाजपा 20829
- पवन कुमारी आजाद 14348
- नवदीप शर्मा आजाद 5776
- घनश्याम टगरा आप 7895
- विजय बंसल आजाद 4853
- चरण सिंह आजाद 692
- कुलदीप सिंह बसपा 920
- सतेंदर सिंह टोनी इनेलो 3771
- नोटा- 433
कालका नगर परिषद के वार्ड विजेता और दूसरे नंबर पर रहे उम्मीदवार
वार्ड नंबर- एक
बनिंदर कौर (निर्दलीय) - 587
निश्चिंत शर्मा (भाजपा) -396
वार्ड नंबर- दो
पुष्पिंदर कुमार उर्फ गोल्डी वाल्मीकि (भाजपा)- 967
सुरिंदर कुमार चौहान (निर्दलीय)- 418
वार्ड नंबर- तीन
मंजू लता (भाजपा) 560
रेनू (निर्दलीय) 463
वार्ड नंबर- चार
विनोद सवारनी (भाजपा) 928
गुरिंदर सिंह चौधरी (निर्दलीय) 751
वार्ड नंबर- पांच
नरेंद्र सिंह (भाजपा)- 880
पवन कुमार राणा (निर्दलीय)- 400
महेश शर्मा टिंकू (भाजपा)- 961
नरिंद्र कुमार (निर्दलीय)- 609
वार्ड- सात
संजीव कौशल (भाजपा)-783
विक्की (निर्दलीय)- 266
वार्ड नंबर- आठ
मयंक लांबा (निर्दलीय)- 536
नवीन शर्मा (भाजपा)- 531
वार्ड नंबर- नौ
दर्शन सिंह (निर्दलीय)- 592
श्रीपाल सैनी (भाजपा)- 373
वार्ड नंबर- 10
निर्मला देवी (भाजपा)- 742
पूनम शुक्ला (आम आदमी पार्टी)- 298
वार्ड नंबर- 11
सौरभ गुप्ता सन्नी (भाजपा)- 1368
सचिन शर्मा (निर्दलीय)- 1063
वार्ड नंबर- 12
अश्वनी कुमार चुन्ना (निर्दलीय)- 933
चिंतन वर्मा (भाजपा)- 450
वार्ड नंबर- 13
गुरमुख सिंह काकू दमदमा (भाजपा)- 1083
रघुबीर सोढ़ी (निर्दलीय)- 1041
वार्ड नंबर- 14
शबनम (भाजपा) 470
परमिंदर कौर (निर्दलीय)- 330
वार्ड नंबर- 15
सीमा (निर्दलीय)- 513
करणवीर सिंह जैलदार (भाजपा)- 403
वार्ड नंबर- 16
सुदर्शन कंसल (भाजपा)- 565
एडवोकेट नरेश कुमार मेहता (निर्दलीय)- 225
वार्ड नंबर- 17
रेखा देवी (भाजपा)- 1400
वीना (निर्दलीय)- 1100
वार्ड नंबर- 18
सीमा देवी (निर्दलीय)- 775
सतीश कुमार (भाजपा)- 542
वार्ड नंबर- 19
मनिंदर कौर (भाजपा)- 815
अनीता (निर्दलीय)- 535
गुलशन ठाकुर (भाजपा)- 791
विकास कुमार (निर्दलीय)- 701
वार्ड नंबर- 21
गीता देवी (निर्दलीय)- 1434
सीमा देवी (निर्दलीय)- 923
वार्ड नंबर- 22
कुलविंदर कौर (निर्दलीय)-1015
जसविंदर कौर (निर्दलीय)- 496
वार्ड नंबर- 23
पवन कुमार (भाजपा)- 853
शिव कुमार (निर्दलीय)- 552
वार्ड नंबर- 24
सुनील कुमार (निर्दलीय)- 1000
हेमचंद्र (भाजपा)- 495
वार्ड नंबर- 25
रवि चौधरी (निर्दलीय)- 757
हेमराज (निर्दलीय)- 564
वार्ड नंबर- 26
कपिल घई (निर्दलीय)- 746
यौवन शर्मा (भाजपा)- 685
वार्ड नंबर- 27
कपिल गौड़ (भाजपा)- 572
सुरेंद्र सिंह (निर्दलीय)- 384
वार्ड नंबर- 28
कृष्ण लाल (निर्दलीय)- 943
गुरुदेव कुमार (भाजपा)- 623
वार्ड नंबर- 29
नेहा बुड्ढाकोटि (भाजपा)- 1180
जितेंद्र कौर (निर्दलीय)- 872
वार्ड नंबर- 30
शालू (भाजपा)- 723
उमा (निर्दलीय)- 498
वार्ड नंबर- 31
उजाला बक्शी (निर्दलीय)- 1973
वंदना जिंदल (भाजपा)- 615