फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kabaddi Match may be in India and Pakistan at Punjab, International Kabaddi Tournament

पाकिस्तान टीम आएगी भारत और यहां इस राज्य में हो सकता है कड़ा मुकाबला, जानिए कैसा और कब

Fri, 20 Sep 2019 12:25 PM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 20 Sep 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi Match may be in India and Pakistan at Punjab, International Kabaddi Tournament
फाइल फोटो
पाकिस्तान की टीम भारत आएगी और एक राज्य में मैदान पर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला सकता है। जी हां, अनुछेद 370 खत्म करने के बाद बेशक भारत-पाक में तनाव और जंग का माहौल बन रहा हो, लेकिन इन सबके बीच भारत-पाक एक दूसरे से कबड्डी कबड्डी करते नजर आएंगे। भारत को यकीन है कि पाकिस्तान की टीम भारत में कबड्डी का मैच खेलने जरूर आएगी।
विज्ञापन


पंजाब सरकार की तरफ से तो इसका प्रचार भी किया जाने लगा है। पंजाब सरकार की तरफ से 1 से 10 दिसंबर तक श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट-2019 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राज्य के विभिन्न स्थानों पर होगा। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, केन्या और श्रीलंका की पुरुष टीमों के इसमें हिस्सा लेने की संभावना है।
विज्ञापन


पंजाब सरकार की तरफ से जीतने वाली टीम को 25 लाख रुपये का इनाम भी रखा हुआ है। पंजाब सरकार को पाकिस्तान सरकार की तरफ से कबड्डी टीम के खिलाड़ियों की सूची भेज दी गई है और उनके वीजा प्रोसेस शुरू हो चुके हैं। पंजाब सरकार ने भी केंद्र से आग्रह किया है कि कबड्डी की टीम को वीजा जरूर दिया जाए। इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से एक पत्र विदेश मंत्रालय को भेज दिया गया है, जिसके साथ खिलाड़ियों की सूची भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार लगा दिया था प्रतिबंध

पंजाब में होने जा रहे कबड्डी टूर्नामेंट से पहले भारत में हुए 12वें कबड्डी विश्व कप में पाकिस्तान को हिस्सा नहीं लेने दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी संघ ने पड़ोसी मुल्क के इसमें भाग लेने पर रोक लगा दी थी। कबड्डी संघ ने कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए निर्णय लिया गया है।

कबड्डी संघ के तत्कालीन प्रमुख देवराज चतुर्वेदी ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ प्रतियोगिता करने के लिए यह समय ठीक नहीं है, इसलिए उसे प्रतियोगिता से दूर रखा जाए। तब पाकिस्तान ने इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि यदि तनाव की वजह से ऐसा फैसला लिया गया है तो दोनों ही देशों को विश्व कबड्डी कप से बाहर रखा जाना चाहिए। अब पंजाब सरकार ने सारी गेंद केंद्र के पाले में फेंक दी है।

पाक से आई सूची को विदेश मंत्रालय को भेजा
पाक की तरफ से कबड्डी मैच खेलने के लिए तैयारी पूरी है। मैच के लिए खिलाड़ियों की एक सूची पाक से आ चुकी है और उसको आगे विदेश मंत्रालय भेज दिया गया है। अब वीजा केंद्र सरकार को देना है, हमारी तरफ से सिफारिश की जा चुकी है।
- करतार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed