फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Justice Ravi Shankar Jha will be New Chief Justice of Punjab and Haryana High Court

जस्टिस रविशंकर झा होंगे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

Sat, 31 Aug 2019 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 31 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Justice Ravi Shankar Jha will be New Chief Justice of Punjab and Haryana High Court
जस्टिस रविशंकर झा - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एक्टिग चीफ जस्टिस रविशंकर झा को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाने की सुप्रीम कोर्ट कोलाजियम ने सिफारिश की है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी की सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति के चलते यह पद रिक्त हुआ है। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने जस्टिस कृष्ण मुरारी सहित हाईकोर्टों के चार चीफ जस्टिस को प्रमोशन देते हुए सुप्रीम कोर्ट में जज के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनने से पहले जस्टिस कृष्ण मुरारी इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत थे। जस्टिस एसजे वजीफदार के सेवानिवृत्त होने के बाद गत वर्ष 2 जून को जस्टिस कृष्ण मुरारी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने उन्हें प्रमोशन देते हुए सुप्रीम कोर्ट में जज के तौर पर नियुक्ति की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


जस्टिस रवि शंकर झा फिलहाल मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के पद पर कार्यरत हैं। 14 अक्तूबर 1961 को जन्मे जस्टिस झा ने वर्ष 1986 में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में वकालत शुरू की थी। 2 फरवरी 2007 को उन्हें मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में परमानेंट जज के तौर पर नियुक्त किया था तब से वहां सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस अजय लांबा होंगे गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज अजय लांबा को गुवहाटी हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है। जस्टिस लांबा पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज थे और उनकी नियुक्ति पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के कोटे से की गई है। दिसंबर 2011 में जस्टिस लांबा का इलाहाबाद हाईकोर्ट तबादला किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed