फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Justice Krishna Murari sworn-in as the Chief Justice of Punjab Haryana HighCourt

चंडीगढ़ः चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी ने ली शपथ, अब हाईकोर्ट के जज हुए 50

Sat, 02 Jun 2018 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Jun 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Justice Krishna Murari sworn-in as the Chief Justice of Punjab Haryana HighCourt
चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी
जस्टिस कृष्णा मुरारी ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद और गरिमा की शपथ ले ली है। शपथ हरियाणा के राज्यपाल ने दिलाई। हरियाणा राजभवन में शनिवार दोपहर 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री, हाईकोर्ट के अन्य जज और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार 3 मई को रिटायर हो गए थे। उनके बाद से हाईकोर्ट के सीनियर मोस्ट जज जस्टिस एके मित्तल एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


जस्टिस कृष्णा मुरारी को वर्ष 2004 में इलाहाबाद हाई कोर्ट में एडिशनल जज के पद पर नियुक्त किया गया था। तब से वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में बतौर जज कार्यरत थे। जस्टिस कृष्ण मुरारी के आने से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 50 हो जाएगी, जबकि हाईकोर्ट में जजों के कुल 85 पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed