फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Justice Front blocked Amritsar-Bathinda highway in Bahibal Kalan

Faridkot News: बहिबल कलां में इंसाफ मोर्चे ने जाम किया अमृतसर-बठिंडा हाईवे, इंसाफ नहीं मिलने पर नाराज

Thu, 15 Dec 2022 07:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 15 Dec 2022 07:01 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने डेढ़ माह में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। मोर्चे के नेता व गोलीकांड पीड़ित परिवार सदस्य सुखराज सिंह ने कहा कि आप सरकार ने चुनाव के समय 24 घंटे में इंसाफ देने का भरोसा दिलाया था लेकिन नौ माह के कार्यकाल में भी कोई कदम नहीं उठाया गया। 

विज्ञापन
Justice Front blocked Amritsar-Bathinda highway in Bahibal Kalan
गांव बहिबल कलां में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करते पंथक संगठन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरगाड़ी बेअदबी मामले व उससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं के खिलाफ गांव बहिबल कलां में पिछले साल 16 दिसंबर से पंथक संगठनों ने मोर्चा खोला था। गुरुवार को मोर्चे के एक साल पूरा होने पर रखे समागम में फैसला लेकर पंथक संगठनों ने अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर स्थायी तौर पर चक्का जाम कर दिया है।

विज्ञापन


बहिबल कलां में चल रहे इंसाफ मोर्चे में राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने कई बार कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। 14 अक्तूबर को गोलीकांड के बरसी समागम में पंजाब सरकार की तरफ से पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने डेढ़ माह में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। मोर्चे के नेता व गोलीकांड पीड़ित परिवार सदस्य सुखराज सिंह ने कहा कि आप सरकार ने चुनाव के समय 24 घंटे में इंसाफ देने का भरोसा दिलाया था लेकिन नौ माह के कार्यकाल में भी कोई कदम नहीं उठाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed