{"_id":"66bd83cea26127856f062a0a","slug":"just-before-assembly-elections-fight-for-supremacy-among-haryana-congress-leaders-intensified-2024-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कांग्रेस में रार: पार्टी कार्यक्रमों में न आने के आरोपों पर बोलीं सैलजा-मुझे बुलाया ही नहीं जाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कांग्रेस में रार: पार्टी कार्यक्रमों में न आने के आरोपों पर बोलीं सैलजा-मुझे बुलाया ही नहीं जाता
Thu, 15 Aug 2024 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 15 Aug 2024 10:07 AM IST
सार
हरियाणा कांग्रेस में रार बढ़ती ही जा रही है। पार्टी की राष्ट्रीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और सांसद कुमारी सैलजा के बीच तल्खियां खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन
उदयभान और कुमारी सैलजा।
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा कांग्रेस के नेताओं में वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गई है। मंगलवार शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की बैठक में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
एक दूसरे पर गुटबाजी के आरोप लगाते हुए दोनों नेताओं में तकरार बढ़ गई। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का आरोप था कि सांसद पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रही हैं। इस पर सैलजा ने पलटवार किया कि कार्यक्रमों के लिए बुलाया ही नहीं जाता। राहुल गांधी को यह कहते हुए हस्तक्षेप करना पड़ा था कि यह सिर्फ हरियाणा की बैठक नहीं है। दोनों नेताओं को एक-दूसरे को साथ लेकर चलने के निर्देश दिए गए। इस घटनाक्रम के एक दिन बाद ही बुधवार को कुमारी सैलजा ने सोनिया गांधी से मुलाकात की और हरियाणा के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। चुनाव नजदीक हैं, इसलिए हरियाणा कांग्रेस में सभी को मिलकर काम करना पड़ेगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय बैठक में तकरार के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये कोरी अफवाह है। कुछ लोगों का काम ही यह होता है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए प्रदेशाध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक की। चौधरी उदयभान हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष के नाते बैठक में शामिल हुए, जबकि कुमारी सैलजा राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर शामिल हुईं। सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान एक दूसरे के कार्यक्रमों में बुलाने को लेकर उदयभान और सैलजा में तीखी बहस हुई। कुमारी सैलजा ने प्रदेशाध्यक्ष पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए अपनी कांग्रेस संदेश यात्रा का ब्योरा दिया। उदयभान ने सैलजा पर पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाने का आरोप लगाते हुए हरियाणा मांगे हिसाब की रिपोर्ट रखी।