फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Junior World Cup: Hockey Chandigarh's Sanjay and Maninder Singh selected in the Indian team

जूनियर वर्ल्ड कप : हॉकी चंडीगढ़ के संजय और मनिंदर सिंह का भारतीय टीम में चयन

Fri, 12 Nov 2021 12:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Junior World Cup: Hockey Chandigarh's Sanjay and Maninder Singh selected in the Indian team
चंडीगढ़। हॉकी चंडीगढ़ के दो खिलाड़ी संजय और मनिंदर सिंह का चयन जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वर्ल्ड कप भुवनेश्वर में 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक खेला जाना है। हॉकी इंडिया की ओर से वीरवार को भारतीय पुरुष टीम की घोषणा की गई। संजय को उपकप्तान बनाया गया है। हॉकी चंडीगढ़ के महासचिव अनिल वोहरा ने चयनित हुए दो खिलाड़ियाें को बधाई देते हुए जूनियर वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

पांच में से दो खिलाड़ी हुए चयनित
जूनियर वर्ल्ड कप टीम के चयन के लिए नेशनल कैंप ओडिशा में पिछले एक महीने से लगाया गया है। इस कैंप में हॉकी चंडीगढ़ के पांच खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें संजय, मनिंदर सिंह, सुखमन, दलजीत सिंह और अमनदीप सिंह हैं। कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जूनियर टीम के खिलाड़ियाें का चयन हुआ। इनमें हॉकी चंडीगढ़ से संजय और मनिंदर सिंह का चयन हुआ।
विज्ञापन

चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के ट्रेनी
संजय और मनिंदर यूटी की चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के ट्रेनी रहे हैं। वर्ष 2011 के बैच में यह दोनों खिलाड़ी आए और वर्ष 2018 तक हॉकी कोच गुरमिंदर सिंह से हॉकी की ट्रेनिंग ली हैं। गुरमिंदर ने बताया कि संजय मूल रूप से हिसार के गांव डाबरा का रहने वाले हैं। उनके पिता किसान हैं। वहीं, मनिंदर सिंह पंजाब के मलेरकोटला के गांव बागड़िया का रहने वाले हैं। इनके पिता बिजली विभाग में लाइन मैन हैं। संजय और मनिंदर की दसवीं की पढ़ाई चंडीगढ़ के सेक्टर- 43 के सरकारी स्कूल, 11 और 12वीं कक्षा सेक्टर- 37 के सरकारी स्कूल से पास की। मनिंदर मौजूृदा समय में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीए द्वितीय वर्ष और संजय चंडीगढ़ से प्राइवेट बीए द्वितीय वर्ष पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed