फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   junior nekchand of chandigarh usha garg interview

सीनियर तो चले गए, जूनियर नेकचंद से मिलिए

Mon, 07 Sep 2015 03:44 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Sep 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
 junior nekchand of chandigarh usha garg interview

कुछ ऐसा करो जो दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाए। इसी सोच के साथ उषा गर्ग वेस्ट मैटीरियल से उपयोगी वस्तुओं को साकार रूप देने में जुटी हुई हैं। आमतौर वेस्ट मैटीरियल को लोग कू ड़ेदान में फेक देतें है। उन्हीं से वह पिछले कईं सालों से उपयोगी वस्तुएं बना रहीं हैं।

विज्ञापन


पेशे से शिक्षिका उषा गर्ग ने वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए हर्बल गार्डन भी बनाया है। उनके योगदान को देखकर विभाग में लोग उन्हें जूनियर नेकचंद के नाम से बुलाते हैं। सेक्टर 18 स्थित जीजीएसएसएस में उषा गर्ग शिक्षका केरूप में भी स्टूडेंट्स के लिए आदरणीय बनी हुई हैं।
विज्ञापन


बच्चों को सही तरीके से शिक्षा देना और उनके स्कूल का बेहतर रिजल्ट केलिए यूटी शिक्षा विभाग की ओर से टीचर्स डे पर उन्हें नेशनल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। हिंदी की लेक्चरर उषा गर्ग चूडि़यों, कांच और अन्य टूटी फूटी और खराब वस्तुओं से फ्लावर पॉट, पेटिंग बनाती हैं। वहीं झाडू की तीलियों से गुलदस्ते भी तैयार कर चुकी हैं। अपनी बनाई गई चीजों को वह प्राचीन कला केंद्र में भेज देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्बल गार्डन तैयार
उषा गर्ग जब सेक्टर 26 स्थित सरकारी स्कूल (पुलिस लाइन) में टीचर थीं तो वहां पर वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए 2010 में हर्बल गार्डन बनाया। इसकेबाद 2014 में कैंबवाला में शिक्षिका रहीं तो वहां पर भी हर्बल गार्डन तैयार किया। जिसमें 20 किस्मों के पौधे भी लगाए। इसके साथ ही स्कूल मे भारत का इको फ्रेंडली मैप भी बनाया।


नेक चंद से मिली प्रेरणा

उषा गर्ग ने बताया कि कई बार रॉक गार्डन जाती रही हैं। वहां पर नेक चंद की ओर से वेस्ट मैटीरियल से उपयोगी वस्तुओं को साकार देने से काफी प्रभावित हुईं। उन्हीं से प्ररेणा लेकर वह भी बेकार चीजों को साकार रूप देने में लग गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed