फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Junior doctors boycott work, patients not treatment for four hours in GMCH-32

जूनियर डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार, जीएमसीएच -32 में चार घंटे तक इलाज को तरसे मरीज

Mon, 05 Jul 2021 11:40 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Junior doctors boycott work, patients not treatment for four hours in GMCH-32
चंडीगढ़। महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के विरोध में जीएमसीएच-32 के जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर जोरदार प्रदर्शन किया। जूनियर डॉक्टरों ने मांग की कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन के चलते अस्पताल में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक इमरजेंसी से लेकर ओटी तक के मरीजों को इलाज नहीं नहीं मिल सका। इतना ही नहीं सर्जरी तक टालनी पड़ीं। व्यवस्था चरमराता देख अस्पताल की डायरेक्टर प्रिंसिपल, चिकित्सा अधीक्षक और थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर जूनियर डॉक्टर काम पर लौटे।
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टरों के काम पर न जाने से अस्पताल की ओटी, इमरजेंसी, ट्रामा और वार्ड की व्यवस्था चरमरा गई। सीनियर डॉक्टर चाहकर भी मरीजों का इलाज नहीं कर सके। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 12 से 15 इलेक्टिव सर्जरी टालनी पड़ीं और मरीजों को ओटी से बिना सर्जरी के लौटा दिया गया। इससे परेशान मरीजों के परिजनों का कहना था कि एक तो कोरोना के कारण महीनों से सर्जरी नहीं हो रही थी, अब डॉक्टरों के बवाल से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ये है मामला
जीएमसीएच-32 में एमडी की पढ़ाई कर रही महिला डॉक्टर ने अस्पताल के ही एक ओटी टेक्नीशियन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 जून को सेक्टर-34 थाने में 506 और 354 धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को निलंबित कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि दोषी पर कार्रवाई को लेकर पुलिस लचर रवैया दिखा रही है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन को उनके साथ आगे आकर ओरोपी की गिरफ्तारी की मांग करनी चाहिए। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि वारदात के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन बेहद गंभीर है। प्रथमदृष्टया आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित किया जा चुका है। आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। फिलहाल अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम व ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए सभी सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। - डॉ. सुधीर गर्ग, चिकित्सा अधीक्षक जीएमसीएच 32
बॉक्स
आरोपी की पत्नी बोली- पति बेकसूर
सूत्रों के अनुसार, जिस ओटी टेक्नीशियन पर छेड़छाड़ कर आरोप है, उसकी पत्नी अस्पताल में ही नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात है। मामले को लेकर उसने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि उसके पति का चरित्र ऐसा नहीं है। वह बेकसूर है।

बॉक्स
अस्पताल कर्मी बोले- दोस्तों से मिलेगा सुराग
आरोपी ओटी टेक्नीशियन फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं, अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि अगर अरोपी के करीबी दोस्तों का मोबाइल ट्रेस किया जाए तो उसका पता चल सकता है। सूत्रों की मानें तो उसके विभाग के दो कर्मचारियों से उसकी अच्छी बनती है। उनके मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए उसे तलाशने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed