फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JP Nadda Says, BJP's aim to make 20 crore members

भाजपा का मिशन- हरियाणा में 75 प्लस सीटें जीतने, देश में 20 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

Sun, 28 Jul 2019 11:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Jul 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda Says, BJP's aim to make 20 crore members
रोहतक में बीजेपी का मंथन - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के शक्ति केंद्र व पालक प्रमुखों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य अपनी सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी के सदस्यों की संख्या को 11 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ करने का है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा से सभी सीटों पर विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं ने मेहनत की। आपके परिश्रम से सौ में सौ नंबर लाकर विजयश्री मिली। अब विधानसभा चुनाव में 75 प्लस का टारगेट हासिल करना होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 50 दिनों में मोदी सरकार द्वारा किया गया कार्य भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। 
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि आज, हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। हम किसी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे हैं, हम अपने स्वयं के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यता अभियान के तहत हमने 11 करोड़ से अधिक सदस्यों को जोड़ा है और अब हमने 20 करोड़ का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि देश में करीब 1300 राजनीतिक दल हैं, जिनमें वंशवाद और परिवारवाद का बोलबाला है। लेकिन भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी पार्टी में उच्च स्तर तक पहुंच सकता है। 

नरेंद्र मोदी और अमित शाह का उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि वे सामान्य परिवारों से आते हैं और राजनीति में शीर्ष पदों पर पहुंचे हैं। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें नेता, नीति, मंशा, कार्यकर्ता आदि सब कुछ है। देशवासियों को आज भाजपा युक्त और कांग्रेस मुक्त भारत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त का मतलब भ्रष्टाचार, रिश्वत व कमीशन से मुक्ति। 

भाजपा युक्त भारत से मतलब है आयुष्मान, उज्जवला, सौभाग्य व सक्षम भारत। नड्डा ने अन्य राजनीतिक दलों पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनके पास देश की सेवा करने की इच्छाशक्ति की कमी है। ऐसे लोगों को सिर्फ कुर्सियों पर बैठने की इच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed