पंजाब चुनाव: जेपी नड्डा, मनोहर लाल और वीके सिंह करेंगे 10 जनसभा, मतदान के दिन अवकाश भी घोषित
14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं जेपी नड्डा, मनोहर लाल और वीके सिंह भी 10 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री वीके सिंह 12 फरवरी को पंजाब में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कुल 10 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पंजाब चुनाव संचालन समिति के संयोजक जीवन गुप्ता ने बताया कि जेपी नड्डा 4, मनोहर लाल और वीके सिंह 3-3 जनसभाएं करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 फरवरी को सुबह 11.15 बजे पहली जनसभा बलाचौर, दोपहर 12.45 बजे रोपड़ में, 3.15 बजे राजपुरा में और शाम 4.45 बजे घनौर में करेंगे।
जीवन गुप्ता ने बताया कि इसी तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 12 फरवरी को सुबह 11.15 बजे लुधियाना देहात विधानसभा क्षेत्र के गांव गिल में, दोपहर 12.15 बजे जगरांव में और दोपहर बाद 3 बजे कपूरथला में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी तरह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री वीके सिंह अमृतसर में सुबह 11.30 बजे उत्तरी विधानसभा हलके में, दोपहर 12.30 बजे अमृतसर ईस्ट में और दोपहर बाद 3.15 बजे बाबा बकाला विधानसभा क्षेत्र ने जनसभा को संबोधित करेंगे।
पंजाब में मतदान के दिन वेतन सहित अवकाश
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब सरकार द्वारा 20 फरवरी को मतदान वाले दिन राज्य में वेतन सहित छुट्टी (पेड हॉलिडे) का एलान किया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब में स्थित किसी भी व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक संस्था या किसी अन्य प्रतिष्ठान में कार्यरत सभी व्यक्ति मतदान वाले दिन यानी 20 फरवरी, 2022 को वोट डालने के लिए वेतन सहित छुट्टी के हकदार होंगे। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।