{"_id":"57deb8a14f1c1b1d0aa82402","slug":"jp-atray-cricket-tournament-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेपी आत्रेय टूर्नामेंटः ओनएनजीसी, आईओसी और रिलायंस की टीमें जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी आत्रेय टूर्नामेंटः ओनएनजीसी, आईओसी और रिलायंस की टीमें जीती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 Sep 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट
- फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया जेपी आत्रेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के रविवार को खेले गए तीन लीग मैचों में ओनएनजीसी, आईओसी और रिलायंस की टीमों ने जीत दर्ज की। सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में ओएनजीसी ने डीडीसीए को 3 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए डीडीसीए ने 211 रन बनाए।
राहुल त्यागी ने सबसे अधिक 35 रन, जयदीप ने 33, ध्रुव ने 31, मिलिंद कुमार ने 27 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में सुमित ने 40 रन देकर 3 विकेट, जीशन ने 52 रन देकर 3 विकेट, नवदीप ने 44 रन देकर 2, महिपाल ने 41 रन देकर 2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ओएनजीसी की टीम ने 48.1 ओवर में 7 विकेट पर 214 रन बनाकर मैच को जीत लिया। जीशान ने 42 रन, सुमित ने 36 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में सुबोध ने 40 रन देकर 2, पुलकित ने 37 रन देकर 2 विकेट झटके।

Trending Videos
रिलांयस ने एचपीसीए की टीम को 4 विकेट से दी शिकस्त
जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट
- फोटो : फाइल फोटो
दूसरा मैच जीएमएसएसएस-26 में खेला गया। इसमें रिलांयस ने एचपीसीए की टीम को 4 विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचपीसीए की टीम 197 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से रवि ठाकुर ने 58 रन बनाए।
गेंदबाजी में यादविंदर चहल ने 4 विकेट, पवन नेगी ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में रिलांयस की टीम ने 29.5 ओवर में 6 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम से ऋषभ ने 69 रन, अमितोज सिंह ने 50 रन बनाए।
आईओसी ने पीसीसी को 42 रन से दी मात
पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेले गए तीसरे मैच में आईओसी ने पीसीसी को 42 रनों से हराया। पहले खेलते हुए आईओसी ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 278 रन बनाए।
रविकांत शुक्ला ने 84 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में राजविंदर गोलू ने 3, संदीप शर्मा ने 2 जसकरण सिंह ने 1, गुरकीरत मान ने 1 विकेट चटकाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पीसीसी की पूरी टीम 46.6 ओवर में 236 के स्कोर पर ही सिमट गई। टीम से मनन वोहरा ने सबसे अधिक 42 रनों की पारी खेली।