फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP will field candidates on seats adjacent to Haryana in Delhi Assembly elections

दिल्ली विधानसभा चुनावः हरियाणा से सटी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जजपा

Sun, 12 Jan 2020 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2020 05:23 AM IST
विज्ञापन
JJP will field candidates on seats adjacent to Haryana in Delhi Assembly elections
दुष्यंत चौटाला - फोटो : File

हरियाणा में भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद जजपा अब दिल्ली में भी जोर लगाएगी। अगले सप्ताह दिल्ली में होने वाली विधानसभा चुनाव के लिए जजपा ने कमर कस ली है। जजपा ने फैसला लिया है कि वे इस चुनाव में अपने घोषणा पत्र के साथ उतरेगी और हरियाणा से सटे दिल्ली के  विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं चूंकि भाजपा हरियाणा में जजपा की सहयोगी पार्टी है। इसलिए अगर दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से कोई प्रस्ताव आता है, तो जजपा अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार कर अगला फैसला लेगी। जजपा ने इस संदर्भ में अंतिम फैसला लेने का अधिकार जजपा संस्थापक पूर्व सांसद डा. अजय चौटाला पर छोड़ा है।
विज्ञापन


इसी संदर्भ में शनिवार को नई दिल्ली में जजपा की दिल्ली चुनाव समिति की बैठक भी हुई। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री  व जजपा दिल्ली के प्रभारी दुष्यंत चौटाला ने समिति के साथ बैठक कर दिल्ली चुनाव पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इसी बैठक में सभी की सहमति से पार्टी ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए हरियाणा विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र तैयार करने वाली कमेटी को ही दिल्ली चुनाव का घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इसके अलावा उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में जोन वाइज 5 अलग-अलग कमेटियां भी गठित की है।

प्रत्याशियों के चयन के लिए बनाई गई कमेटियों में पहली कमेटी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हर्ष कुमार के नेतृत्व में फरीदाबाद जिले के पदाधिकारियों की टीम बनाई गई है जो फरीदाबाद जिले के साथ लगते दिल्ली के विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार ढूंढेगी। 

वहीं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़ के नेतृत्व में सोनीपत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर के नेतृत्व में गुरुग्राम, इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में झज्जर-बादली, संगठन सचिव राजेंद्र लितानी के नेतृत्व में बहादुरगढ़ के साथ लगते दिल्ली के क्षेत्रों में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सभी कमेटियों में इन जिलों के पदाधिकारी भी विशेष तौर पर कार्य करेंगे। 

बैठक के बाद जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने बताया कि जननायक जनता पार्टी ने बैठक कर सभी की सहमति से दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के मैदान में जजपा गरीबों, मजदूरों, किसानों के हकों की लड़ाई लड़ते हुए मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। चुनाव के लिए बनाई गई समितियां अगले तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली युगपुरुष चौधरी देवीलाल जी की कर्मभूमि रही है।


दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी के साथ जेजेपी का मौजूदा गठबंधन की सरकार है ,इसलिए जजपा गठबंधन धर्म निभाते हुए बीजेपी का सम्मान करती है। वहीं उन्होंने कहा कि गठबंधन के विषय पर भाजपा के साथ कोई बातचीत होती है तो पार्टी दोबारा से बैठक कर उस पर चर्चा करेगी। उन्होंने कहा कि इस विषय में अंतिम फैसला पार्टी संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed