फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP, Jannayak Janta Party, Ram Kumar Gautam Raised Questions on Viral Video

'जजपा' के रामकुमार गौतम भड़के- वीडियो वायरल मेरे विशेषाधिकार का हनन, जांच और कार्रवाई हो

Tue, 28 Jan 2020 12:29 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 28 Jan 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
JJP, Jannayak Janta Party, Ram Kumar Gautam Raised Questions on Viral Video
रामकुमार गौतम (दादा गौतम) - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा की विधायक गैलरी में नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम (दादा गौतम) का वीडियो बनाकर उसे वायरलकरने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में दादा गौतम ने सोमवार को विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से मिलकर शिकायत की है। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायक गौतम को आश्वस्त किया है कि इस मामले में कानूनी सलाह के बाद जरूर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि 22 जनवरी को विधायकों के ट्रेनिंग सेशन के दौरान विधायक दादा गौतम का वीडियो वायरल हो गया था। दरअसल, विधायक गौतम विधानसभा की विधायक गैलरी में अन्य विधायकों के साथ बैठे हुए थे। सभी विधायकों में राजनीतिक चर्चा चल रही थी, तभी वहां अचानक जजपा विधायक रामकुमार गौतम और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बीच चल रही तनातनी का मामला छिड़ गया।
विज्ञापन


फिर क्या था, दादा गौतम छिड़ गए और देखते ही देखते उन्होंने डिप्टी सीएम पर अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी। उन्होंने यह बताना चाहा कि जजपा हरियाणा में जितनी सीटों पर जीती है, उसमें उनका बड़ा योगदान है। इतना ही नहीं वे ही नहीं चाहते थे। मगर दुष्यंत चौटाला ने बार-बार आग्रह कर उन्हें पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के खिलाफ उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब वे जीत गए हैं और वरिष्ठ विधायक भी हैं, मगर उसके बावजूद पार्टी में उनकी कोई इज्जत नहीं है।

वीडियो वायरल होने से दादा गौतम खासे नाराज

दादा गौतम ने तो यह तक कह डाला कि डिप्टी सीएम खुद ग्यारह महकमे लेकर बैठे है और अपने एक विश्वासपात्र विधायक अनुप धानक को भी राज्यमंत्री बनाकर उन्हें बहुत कमजोर महकमा दिया है। इसी तरह विधायक गैलरी में बैठे दादा गौतम अपनी भड़ास निकालते रहे।

मगर वे इस बात से बेखबर रहे कि वहीं विधायक गैलरी में बैठा कोई शख्स उनकी वीडियो बना रहा है। थोड़ी ही देर बाद दादा गौतम ये वीडियो वायरल हो गई और बड़ी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई। इस वायरल वीडियो को लेकर विधायक दादा गौतम खासे नाराज हैं और उन्होंने इसकी शिकायत अब विधानसभा स्पीकर से की है।

वैसे तो मैं इस मामले को सार्वजनिक रूप से तूल नहीं देना चाहता। मगर ऐसी हरकत से बहुत ज्यादा आहत हूं। विधानसभा की विधायक गैलरी में आपका कोई वीडियो बनाकर वायरल कर देता है, यह बहुत ही गंभीर बात है। सीधे-सीधे यह एक विधायक के नाते मेरे विशेषाधिकार का हनन है। इसलिए स्पीकर महोदय को इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच करवानी चाहिए और ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
- रामकुमार गौतम, जजपा विधायक, नारनौंद विधानसभा क्षेत्र

विधानसभा की विधायक गैलरी में वीडियो वायरल होने की शिकायत विधायक रामकुमार गौतम ने दी हैं। शिकायत में विधायक ने अपने विशेषाधिकार हनन की बात लिखी है। कानूनी सलाह के बाद यह तय किया जाएगा कि रामकुमार गौतम की शिकायत पर क्या कार्रवाई बनती है।
- ज्ञानचंद गुप्ता, स्पीकर, हरियाणा विधानसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed