{"_id":"5db695d88ebc3e93ad106d2d","slug":"jjp-haryana-deputy-cm-dushyant-chautala-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले- भाजपा-कांग्रेस के लिए नहीं लड़ा चुनाव, स्थायी सरकार बनाना मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले- भाजपा-कांग्रेस के लिए नहीं लड़ा चुनाव, स्थायी सरकार बनाना मकसद
Mon, 28 Oct 2019 05:39 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 28 Oct 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद दुष्यंत चौटाला पहली बार मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने विरोधियों को करारा जवाब दिया। उन्होंने 'वोट किसी को सपोर्ट किसी को' वाले बयान का जवाब देते हुए कहा कि हमने न भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और न ही कांग्रेस के साथ मिलकर।
हमने अपने दम पर संघर्ष किया और हमारा मकसद प्रदेश को एक स्थायी सरकार देना था, और इसके लिए ही हमने भाजपा का साथ दिया। अब विरोधियों को भाजपा-जजपा का गठबंधन हजम नहीं हो रहा है, तो इसमें हम क्या कर सकते हैं। दुष्यंत चौटाला अपने घर में लोगों से मुलाकात कर रहे थे, तब उन्होंने यह बयान दिया।

कुछ ऐसी थी हुड्डा की प्रतिक्रिया
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले - आज शुभ दिन है, इसलिए भाजपा और जजपा की नई सरकार को मेरी शुभकामनाएं,। मैं उम्मीद करता हूं नई सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम करेगी। हुड्डा ने जजपा पर भी तंज कसा और कहा कि जनता ने वोट किसी को दिया और जजपा ने सपोर्ट किसी और को दिया।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जजपा ने जनादेश का सम्मान नहीं किया। जननायक जनता पार्टी ने जन भावना का अपमान किया है। जनता ने जजपा को भाजपा के खिलाफ वोट दी थी, लेकिन मैं फिर भी शुभकामनाएं देता हूं कि नई सरकार चले। अब देखना यह होगा कि नई सरकार में भाजपा और जननायक जनता पार्टी में कितना तालमेल रहता है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस संगठन में बदलाव पहले हुआ होता तो हरियाणा के चुनावी नतीजे कुछ और होते। उन्होंने कहा, चुनाव से 15 दिन पहले संगठन में बदलाव हुआ। बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस 90 में से 31 सीट जीतने में सफल रही।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन