फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP district president resigned from the party after being accused of rape

हरियाणा: दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद जेजेपी के जिलाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, आरोपों को बताया साजिश

Fri, 10 Dec 2021 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 10 Dec 2021 12:04 PM IST
सार

दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद जेजेपी के जिलाध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रमेश गोदारा ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है। उनके गांव निवासी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था

विज्ञापन
JJP district president resigned from the party after being accused of rape
जेजेपी के जिलाध्यक्ष का इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेजेपी के हिसार के जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा ने अपने ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा हाईकमान को सौंप दिया है। इसकी पुष्टी उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर की है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जेजेपी जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा पर उनके गांव की ही एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत पीड़िता ने हिसार महिला थाने में दी थी। पीड़िता का आरोप था कि रमेश गोदारा ने वर्ष 2017 में उससे पहली बार चंडीगढ़ में दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


उसके बाद उसे ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म किया। हिसार महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद इसे चंडीगढ़ के सेक्टर- 3 थाने में जांच के लिए ट्रांसफर किया गया है। महिला की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद जेजेपी जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट कर पार्टी से इस्तीफे के पुष्टी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ये भी लिखा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की गई है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि जांच होगी और दूध का दूध, पानी का पानी होगा।
 

फेसबुक पेज पर ये किया पोस्ट

मेरे खिलाफ गहरी राजनैतिक साजिश रची गई है। मैंने अपने 60 वर्ष के जीवन में कोई गलत कार्य नही किया। मैं लंबे समय से सामाजिक और राजनैतिक जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाता आया हू। जो आरोप लगे हैं, उनकी जांच होगी, दूध का दूध , पानी का पानी होगा। 

मैं क़ानून का पालन करने वाला इंसान हूं और जांच में पूर्ण सहयोग देने का आश्वाशन देता हूं। जांच में सहयोग देने व पार्टी की गरिमा को बरकरार रखते हुए में जेजेपी के जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने अपना इस्तीफ़ा पार्टी हाई कमांड को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed