फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jharkhand and Haryana won football tournament in Khelo India Youth Games

Khelo India Youth Games: झारखंड और हरियाणा ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट, कबड्डी में भी हरियाणा का विजय अभियान

Sun, 05 Jun 2022 12:29 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Jun 2022 12:29 AM IST
सार

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलो इंडिया गेम्स के दूसरे दिन भी हरियाणा की कबड्डी टीमों का विजय अभियान जारी रहा। पुरुष वर्ग में कबड्डी टीम ने हिमाचल प्रदेश को और महिला वर्ग में तमिलनाडु की टीम को हराया।

विज्ञापन
Jharkhand and Haryana won football tournament in Khelo India Youth Games
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल मैदान पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज शनिवार को हुआ। पहले दिन लड़कियों के दो मुकाबले खेले गए। इनमें हरियाणा और झारखंड ने जीत दर्ज की। पहला मुकाबला झारखंड और मणिपुर के बीच खेला गया। इसे झारखंड ने 3-0 से जीत लिया। मैच के पहले हॉफ तक विजेता टीम 2-0 से आगे रही। 

विज्ञापन


दूसरे हॉफ में भी टीम ने अपना आक्रामक रुख जारी रखा। मैच के 55वें मिनट में झारखंड की खिलाड़ी ने गोल दागकर जीत टीम की झोली में डाल दिया। इस बीच मणिपुर के खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। दिन का दूसरा मुकाबला हरियाणा और गुजरात के बीच खेला गया। मैच को हरियाणा ने 2-0 से जीत लिया। 
विज्ञापन


मैच के दौरान गुजरात की खिलाड़ी चोटिल
इसी बीच मैच के पहले हॉफ में सुबह 9.40 बजे गुजरात की खिलाड़ी कम्मू फुटबॉल को नियंत्रित करने के चक्कर में चोटिल हो गईं। उनके कान के नीचे गंभीर चोट लगी। वह मैदान पर ही गिर पड़ीं। स्टाफ की ओर से उसे स्ट्रेचर से एंबुलेंस तक ले जाया गया। इसके बाद उसे सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अव्यवस्था भी दिखी 
मैच देखने आए लोगों के लिए न तो बैठने का प्रबंध था और न ही पीने के पानी की व्यवस्था थी। भीषण गर्मी के बीच पानी के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा। मीडिया में खबर फैलने पर ठंडा पानी मंगवाया गया। दूसरी ओर गोल पोस्ट में नेट्स भी 3 इंच छोटे पाए गए जिसे बाद में ठीक कराया गया।

कबड्डी में हरियाणा ने तमिलनाडु और हिमाचल को हराया
उधर, पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलो इंडिया गेम्स के दूसरे दिन भी हरियाणा की कबड्डी टीमों का विजय अभियान जारी रहा। पुरुष वर्ग में कबड्डी टीम ने हिमाचल प्रदेश को और महिला वर्ग में तमिलनाडु की टीम को हराया। दिनभर विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले हुए। वॉलीबाल के पुरुष वर्ग में राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से हराया। 

महिला वर्ग में तमिलनाडु ने छत्तीसगढ़ को 3-1 से हराया। बैडमिंटन के महिला वर्ग में पंजाब की राधिका शर्मा ने गोवा की लिडा बैरेटो को 2-0 से हराया। कर्नाटक के विजेथा हरीश ने महाराष्ट्र की रिया नितिन हब्बू को 2-0 से हराया। तेलंगाना की कैरी भार्गवी ने दिल्ली की द्रुवा गुप्ता को हराया। लड़कों की कबड्डी में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 2-0 से और उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 2-0 से हराया। 

लड़कियों की कबड्डी में हरियाणा ने तमिलनाडु को 2-0 से हराया और चंडीगढ़ ने झारखंड को 2-0 से हराया। महिला फुटबाल में झारखंड ने मणिपुर को 3-0 से और हरियाणा ने गुजरात को 2-0 से हराया। लड़कियों के गतका में हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 172-29 से हराया। पंजाब ने राजस्थान को 195-52 अंकों से हराया। 

महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 74-20 से हराया। छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 81-47 से हराया। दिल्ली ने चंडीगढ़ को 89-32 से हराया। तेलंगाना ने वॉकओवर से कर्नाटक को हराया। आंध्र प्रदेश ने झारखंड को 21-08 से हराया। उत्तराखंड ने जम्मू और कश्मीर को 56-45 से हराया। पंजाब ने हरियाणा को 150-87 अंकों से हराया। 

महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 116-48 से हराया। दिल्ली ने तेलंगाना को 90-16 से हराया। उत्तराखंड ने आंध्र प्रदेश को 57-17 से हराया। पंजाब ने महाराष्ट्र को 139-44 अंकों से हराया। दिल्ली ने उत्तराखंड को 99-69 से हराया। पंजाब ने महाराष्ट्र को 147-51 को हराया। राजस्थान ने गुजरात को 132-38 को हराया। 

आज होंगे फुटबाल, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, हॉकी और थांग-ता के मुकाबले
खेलो इंडिया के दौरान रविवार को फुटबाल, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, हॉकी और थांग-ता के मुकाबले होंगे। इसके लिए शेड्यूल पहले ही निर्धारित किया जा चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि फुटबाल में लड़कों के मुकाबले पंजाब यूनिवर्सिटी के दो मैदानों में होंगे। सुबह 9 बजे मिजोरम और केरल का मैच मैदान नंबर -1 में होगा। वहीं हरियाणा और मेघालय का मैच मैदान नंबर -2 पर खेला जाएगा। 

दोपहर 2 बजे मैदान नंबर -1 पर पंजाब और गोवा का मुकाबला होगा। मैदान नंबर -2 पर पश्चिमी बंगाल और कर्नाटक का मुकाबला होगा। हॉकी में लड़कों के मुकाबले मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम शाहाबाद में और लड़कियों के मुकाबले ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होंगे। लड़कों के वर्ग में पहला मैच सुबह 7 बजे झारखंड और मणिपुर के बीच होगा। 

दूसरा मैच 9 बजे ओडिशा और चंडीगढ़ के बीच होगा। तीसरा मैच साढ़े तीन बजे पंजाब और बिहार के बीच होगा। चौथा मैच शाम साढ़े पांच बजे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच होगा। लड़कियों के वर्ग में पहला मैच सुबह 7 बजे झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच होगा। दूसरा मैच 9 बजे तमिलनाडु और पंजाब के बीच होगा। तीसरा मैच दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली और बिहार के बीच खेला जाएगा। चौथा मैच शाम 5 बजकर 45 मिनट पर हरियाणा और ओडिशा के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed