{"_id":"63c83d106ed54719d054b66c","slug":"jewelery-worth-more-than-one-crore-stolen-from-shop-in-jalandhar-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की चोरी CCTV में कैद: दुकान की पिछली दीवार तोड़ घुसे चोर, जेवरात लेकर भाग निकले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक करोड़ की चोरी CCTV में कैद: दुकान की पिछली दीवार तोड़ घुसे चोर, जेवरात लेकर भाग निकले
Thu, 19 Jan 2023 12:16 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:16 AM IST
सार
नीरज ने बताया कि वह बुधवार सुबह लगभग 10 बजे जब दुकान पर पहुंचे तो पिछली दीवार टूटी थी। भीतर से एक करोड़ से ज्यादा के ज्वेलरी चोरी हो चुकी थी। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के गढ़ा रोड पर स्थित रमन ज्वेलर्स की दुकान पर चोरों ने सेंधमारी कर लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार नीरज के मुताबिक चोर दुकान से 1.5 किलो सोना व 20 किलो चांदी ले गए हैं।
विज्ञापन
इस चोरी की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें चार लोग थैले पकड़े वहां से निकलते दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार के मुताबिक ये वही चोर हैं जो दुकान के पीछे वाले प्लॉट में रहते थे। उन्होंने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान मालिक नीरज का कहना है कि उनकी दुकान के पीछे खाली प्लॉट है। वहां कुछ लोग किराये पर रहते हैं। चोर दुकान में रात को 9:45 बजे घुसे व सुबह 3:45 बजे बाहर आए। सीसीटीवी फुटेज में सभी चोर बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
नीरज ने बताया कि वह बुधवार सुबह लगभग 10 बजे जब दुकान पर पहुंचे तो पिछली दीवार टूटी थी। भीतर से एक करोड़ से ज्यादा के ज्वेलरी चोरी हो चुकी थी। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द दबोच लिया जाएगा।