{"_id":"6349ca5cfd83b94cc24d7eeb","slug":"jeev-milkha-singh-out-of-his-own-tournament-chandigarh-news-pkl465495075","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही टूर्नामेंट से बाहर हुए जीव मिल्खा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही टूर्नामेंट से बाहर हुए जीव मिल्खा सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। होम गोल्फ कोर्स का फायदा जीव मिल्खा इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में शहर के गोल्फर्स को देखने को मिल रहा है। दूसरे दिन शहर के अभिजीत सिंह चड्डा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 7 अंडर 65 का स्कोर बनाया। लीड लेकर वह शीर्ष पायदान पर पहुंच गए। वहीं, जीव मिल्खा सिंह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
डेढ़ करोड़ रुपये वाले गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में 13-16 अक्तूबर तक किया जा रहा है। इसमें खुद जीव मिल्खा सिंह खेल रहे हैं। उनके साथ देश के नामी प्रोफेशनल गोल्फर्स शिरकत कर रहे हैं। शहर अन्य गोल्फर गगनजीत भुल्लर 7 अंडर 65 का स्कोर कार्ड बनाते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, पहले दिन पहले पायदान पर पहुंचने वाले करणदीप कोच दो पायदान फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए है। उन्होंने शुक्रवार को 7 अंडर 70 का स्कोर कार्ड खेला। बेंगलुरु के गोल्फर चिंगारप्पा 7 अंडर 71 का कार्ड खेलते हुए चौथे पायदान पर पहुंच गए।
दो दिन के बाद 8 ओवर का ही बना पाए स्कोर
जीव मिल्खा सिंह का पहले दिन का स्कोर 77 था। दूसरे दिन 75 का स्कोर बनाया था। टूर्नामेंट के दूसरे दिन जिन गोल्फर्स ने वन अंडर का स्कोर बनाया वह अगले राउंड तक खेल सकते हैं। जीव मिल्खा सिंह ने दो दिन के बाद 8 ओवर का स्कोर किया। इस तरह वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।