फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jeep driver dragged Havildar 500 meters in Chandigarh

चंडीगढ़: ऊंची आवाज में गाना बजाने पर रोका तो जीप चालक ने हवलदार को 500 मीटर घसीटा

Thu, 25 Jun 2020 01:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jun 2020 01:54 AM IST
सार

  • सेक्टर-48 स्थित मोटर मार्केट के नाके पर हुई वारदात, हवलदार को आईं गंभीर चोटें
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, आरोपी की पहचान भी हुई

विज्ञापन
Jeep driver dragged Havildar 500 meters in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-48 स्थित मोटर मार्केट के नाके पर मंगलवार शाम ऊंची आवाज में गाना बजा रहे एक जीप चालक को रोकना हवलदार को भारी पड़ गया। गाड़ी रोककर जब हवलदार ने चालक से गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा तो आरोपी ने गाड़ी भगा ली। इस दौरान हवलदार वरिंदर सिंह ड्राइवर साइड लटके रहे फिर भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उन्हें 500 मीटर तक घसीट कर ले गया। इसमें हवलदार वरिंदर सिंह के कंधे, टांग और बाजू पर गंभीर चोटें आईं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शहर में लगातार हो रही स्नैचिंग की वारदात को रोकने के लिए सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सेक्टर-48 स्थित मोटर मार्केट के पास मंगलवार शाम 5.30 से रात 10 बजे तक नाका लगाया था। नाके पर हवलदार वरिंदर सिंह, सिपाही नरेंद्र कुमार और प्रीतम सिंह तैनात थे। इस दौरान वहां से गुजर रही एक काले रंग की जीप में ऊंची आवाज से गाना बजते देख पुलिस ने जीप रुकवा ली और गाड़ी के कागजात देखने के लिए वरिंदर ने हाथ आगे किया तो उनका दाहिना हाथ ड्राइवर साइड लगे एक लोहे के एंगल में फंस गया। इसके बाद चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और वरिंदर को घसीटता हुआ भागने लगा। 
विज्ञापन


इस दौरान नाके पर खड़े अन्य पुलिसकर्मियों ने शोर मचा दिया। करीब 500 मीटर दूर जाने के बाद वरिंदर ने कड़ी मशक्कत के बाद अपना हाथ छुड़वाकर खुद को गाड़ी से अलग किया जबकि चालक जीप लेकर मोहाली की तरफ फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने घायल वरिंदर सिंह को जीएमसीएच 32 पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीप से गिरा नंबर प्लेट, आरोपी की हुई पहचान
वारदात के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर-49 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी 332, 353, 237 और 279 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को घटनास्थल से जीप का नंबर प्लेट ( पीबी11 सीबी6830) बरामद हुआ है। पुलिस ने नंबर प्लेट को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। 


पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि यह नंबर पंजाब के अलीपुर गांव का है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बीते मार्च महीने में बिना सीट बेल्ट पहने कार को रोकने पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर तैनात कांस्टेबल को बोनट पर चढ़ाकर करीब 500 मीटर दूर जीरकपुर बैरियर के पास गिराकर चालक फरार हो गया था। जिससे कांस्टेबल को गंभीर चोट आई थी। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed