फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JE and head draftsman accused of taking bribe suspended, sent to jail

Chandigarh News: रिश्वत लेने के आरोपी जेई व हेड ड्राफ्टमैन निलंबित, भेजा जेल

Sun, 28 Apr 2024 04:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
JE and head draftsman accused of taking bribe suspended, sent to jail
चंडीगढ़। 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार संपदा कार्यालय की बिल्डिंग ब्रांच के जूनियर इंजीनियर (जेई) विष्णु कुमार और हेड ड्राफ्टमैन बिपिन बग्गा को विजिलेंस की टीम ने शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। यहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 व 120-बी के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

शहर निवासी एक शिकायतकर्ता ने मकान की वॉयलेशन व निकासी में निरीक्षण और फाइल पर लगी आपत्ति को हटाने के संबंध में दिया गया आवेदन संपदा कार्यालय के जेई विष्णु कुमार के पास विचाराधीन था। जेई हेड ड्राफ्टमैन के माध्यम से फाइल की क्लीयरेंस के लिए 15 हजार रुपये की डिमांड कर रहा था। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने जेई को रंगेहाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया और शुक्रवार शाम को जेई विष्णु कुमार और हेड ड्राफ्टमैन बिपिन बग्गा को 15 हजार रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। उधर, दोनों आरोपियों को यूटी प्रशासन की ओर से निलंबित भी कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed