फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jdu start his loksabha campaign in chandigarh

‘मिशन अपना चंडीगढ़’ के साथ जेडीयू मैदान में

Mon, 03 Feb 2014 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Feb 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
jdu start his loksabha campaign in chandigarh

आगामी लोकसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) भी चंडीगढ़ से अपनी दावेदारी पेश करेगी। जेडीयू ने सुरिंदर भारद्वाज को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन


रविवार को पार्टी ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में इसकी घोषणा की। भारद्वाज का कहना है कि वह जनता के मुद्दों पर कई सालों से संघर्ष करते आ रहे हैं।

भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी ‘मिशन अपना चंडीगढ़’ के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। उनका मुख्य लक्ष्य होगा चंडीगढ़ को राज्य का दर्जा दिलाना, ताकि यहां केलोगों को उनका हक मिल सके।
विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि अगर उन्हें चुनाव में जीत न भी मिली तो भी उनका यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक उनके इस संघर्ष को शहर की जनता से भी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मांग है कि शहर के साथ लगते 50 किलोमीटर क्षेत्र को चंडीगढ़ में शामिल कर इसे राज्य का दर्जा दिया जाए। भारद्वाज ने कहा कि शहर के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए यहां भी अन्य राज्यों की तरह पब्लिक सर्विस कमीशन, सिविल सर्विस कैडर और सर्विस सेलेक्शन बोर्ड बनने चाहिए।

उन्होंने चंडीगढ़ केसभी गांवों और कालोनियों में निशुल्क पानी और बिजली प्रदान करने का भी वादा किया। इसके अलावा उन्होंने शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए डीजल ऑटो व बसों के बंद करवाने का भी वादा किया।


नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक के दौरान पार्टी की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें सुरिंदर भारद्वाज को अध्यक्ष, विजय कपूर को उपाध्यक्ष, मिन्नी सिद्घू को उपाध्यक्ष, सुदेश कुकरेजा को सेक्रेटरी जनरल, शमीम अहमद, एमपी सरीन, जेएस बेनीपाल, विनोद कुमार, मोहम्मद शाहिद, रमेश ठाकुर और मुनीष शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया।

इनके अलावा मंजीत कौर को महिला जनता दल यूनाइटेड की अध्यक्ष चुना गया, जबकि गौतम भारद्वाज को लीगल एड सेल, मनोज कुमार शर्मा को यूथ बिग्रेड, सुशील कुमार गुप्ता को कालोनी सेल और दर्शन कुमार को पार्टी की एलपीजी ऑटो रिक्शा यूनियन का अध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed