फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jatt James Bond movie launched as 3D games

फ्री में डाउनलोड कीजिए गिप्पी की 3डी वीडियो गेम

Sat, 19 Apr 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Apr 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
Jatt James Bond movie launched as 3D games

हॉलीवुड केबाद बॉलीवुड और अब पॉलीवुड भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए किरदारों पर आधारित वीडियो गेम्स बना रहा हैं। शनिवार को पंजाबी फिल्म जट्ट जेम्स बॉन्ड को 3डी गेम के रूप में लॉन्च किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर फिल्म के अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल, निर्देशक रोहित जुगराज और परिंदे की प्रोपराइटर प्रभजोत महंत मौजूद रहे।

गिप्पी ने बताया गेम का नाम जेजे बॉन्ड रखा गया है। इसे एंड्रॉयड फोन में फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया यह पहली ऐसी पंजाबी फिल्म है, जिस पर गेम बनाया गया है।
विज्ञापन


गिप्पी ने कहा कि जब यह गेम बनकर तैयार हुआ तो उन्होंने पहले अपने बच्चों छिंदा (7 वर्ष) और फतेह (2 वर्ष) को खेलने को दिया। उन्होंने गेम को बेहतर बनाने के लिए कई टिप्स भी दिए, जिसके बाद इस गेम में कुछ बदलाव भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने में बनाया गया गेम
परिंदे केप्रोपराइटर प्रभजोत महंत ने बताया जब उन्हें इस फिल्म के बनने के बारे में पता चला तो उन्हें ख्याल आया कि क्यों न इसकी वीडियो गेम भी लॉन्च की जाए।

उन्होंने बताया गेम को मुंबई में डिजिटल्स नाम की कंपनी ने तीन महीने में विकसित किया है। महंत ने बताया कि इस गेम को बनाने में 6 लाख रुपये का खर्च आया है।

इसमें गिप्पी के किरदार छिंदा को डिजिटल अवतार में पेश किया गया है, जिसमें यह पंजाबी लुक में ही दिखेगा। गेम रनिंग जॉनर (टैंपल रन से प्रेरित) में है, जिसमें छिंदा भागता हुआ नजर आएगा।

फिल्म के साउंड पर 700 घंटे किया काम
जट्ट जेम्स बांड से पंजाबी फिल्मों में डेब्यू कर रहे निर्देशक रोहित जुगराज ने बताया पहले उन्हें एक्टिंग का मौका मिला था, पर दिलचस्पी नहीं होने के कारण वह निर्देशन में आ गए।


उन्होंने बताया वह हरियाणा के रहने वाले है और कालेज टाइम से ही कहानियां लिखा करते थे। नाटकों का निर्देशन भी किया करते थे। उन्होंने इस फिल्म के साउंड पर 700 घंटे काम किया गया है। एक दृश्य के लिए एक साथ 70 वायोलिन का प्ले करवाया गया। फिल्म 25 अप्रैल से रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed