फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jathedar of Takht Sri Patna Sahib removed from all posts

Amritsar News: भ्रष्टाचार के आरोप के बाद तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार को सभी पदों से हटाया गया

Mon, 29 Aug 2022 10:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Aug 2022 10:44 PM IST
सार

विवाद के बाद तख्त साहिब के आदरणीय पंज प्यारे सिंह ने जत्थेदार रणजीत सिंह को तख्त साहिब पर हाजिर होने का निर्देश दिया था लेकिन वह तख्त साहिब पर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए हाजिर नहीं हुए। अब पंज प्यारों की ओर से दोबारा ज्ञानी रणजीत सिंह को 11 सितंबर को तख्त साहिब पर पेश होने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
Jathedar of Takht Sri Patna Sahib removed from all posts
जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भ्रष्टाचार के कथित विवादों में घिरे तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तख्त साहिब के पंज प्यारों में से तीन प्यारों की ओर से जत्थेदार रणजीत सिंह की सेवाओं पर रोक लगाए जाने के बाद अब तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधकीय बोर्ड ने भी जत्थेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधकीय बोर्ड के अध्यक्ष अवतार सिंह हित ने जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर को सभी पदों की जिम्मेदारी से हटा दिया है। वहीं जत्थेदार से प्रोटोकोल के अनुसार जारी सभी सुविधाएं भी वापस ले ली हैं। प्रबंधकीय बोर्ड से जारी आदेश में अध्यक्ष अवतार सिंह हित ने कहा कि जत्थेदार रणजीत सिंह गौहर और डॉ. गुरविंदर सिंह सामरा के बीच चल रहे विवाद से तख्त साहिब की गरिमा और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन


साथ ही जब तक ज्ञानी रणजीत सिंह निर्दोष साबित नहीं हो जाते, तब तक वह जत्थेदार के तौर पर न तो कोई जिम्मेदारी निभाएंगे और न ही उनको तख्त साहिब की ओर से कोई सुविधा प्रदान की जाएगी। अध्यक्ष अवतार सिंह हित ने कहा कि रणजीत सिंह सिख धर्म, इतिहास, सिख आंदोलनों और सिख सिद्धांतों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं, इसके बावजूद उन्होंने भ्रष्टाचार किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुए थे हाजिर, दोबारा पेश होने के आदेश
विवाद के बाद तख्त साहिब के आदरणीय पंज प्यारे सिंह ने जत्थेदार रणजीत सिंह को तख्त साहिब पर हाजिर होने का निर्देश दिया था लेकिन जत्थेदार रणजीत सिंह तख्त साहिब पर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए हाजिर नहीं हुए। अब पंज प्यारों की ओर से दोबारा ज्ञानी रणजीत सिंह को 11 सितंबर को तख्त साहिब पर पेश होने का आदेश दिया है।

ये लगे थे आरोप
तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार रणजीत सिंह गौहर पर गुरु घर के प्रेमी डॉ. गुरविंदर सिंह समरा की ओर से श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में भेंट किए गए बेशकीमती सामान में हेराफेरी करने के आरोप लगे थे। उन्होंने सोने की कलगी, पंगूड़ा साहिब समेत करीब पांच करोड़ से अधिक संपत्ति दान दी थी। जब इसकी जांच हुई तो इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। दानकर्ता ने इसके लिए सीधे तौर पर जत्थेदार को दोषी ठहराया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed