फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat will siege of delhi on september 28

28 सितंबर को दिल्ली का 'हुक्का-पानी' बंद, नहीं मिलेगा दूध-सब्जी

Sun, 23 Aug 2015 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 23 Aug 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
jat will siege of delhi on september 28

आरक्षण की मांग को लेकर जाटों ने आरपार की लड़ाई लड़ने की ठान ली है। इस क्रम में 28 सितंबर को दिल्ली का घेराव करेंगे। दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिल्ली को बिजली, पानी, दूध, सब्जी की आपूर्ति रोकेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाट रैलियों का आयोजन किया जाएगा। आंदोलन चलाने का काम 51 सदस्यीय कमेटी करेगी। जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। जाट आंदोलन से युवाओं को जोड़कर एक जाट कमांडो फोर्स का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स एप, ई-मेल, मिस कॉल के जरिए युवाओं की भर्ती की जाएगी। इन युवाओं को सेना के रिटायर्ड अधिकारी प्रशिक्षण देंगे। इसकी भर्ती 19 अगस्त को कैथल से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट आरक्षण संघर्ष समिति तथा खापों के प्रधान रविवार को हिसार की जाट धर्मशाला में जुटे। प्रदेश स्तरीय बैठक में करीब चार घंटे मंथन के बाद आंदोलन का ऐलान कर दिया गया। सभा की अध्यक्षता कर रहे सतरोल खाप के प्रधान इंद्र सिंह मोर ने कहा कि 28 सितंबर को दिल्ली का घेराव किया जाएगा। लाठी व जेली लेकर जाट समाज के लोग सड़क पर उतरेंगे। लाठी-जेली जाटों का सामाजिक हथियार है।

हरियाणा से दिल्ली को जोड़ने वाले सभी रास्ते बंद किए जाएंगे। जाट नेताओं ने कहा कि समाज के हक के लिए कितनी भी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े हम तैयार हैं। जब तक जाट का एक भी बच्चा जिंदा रहेगा तब तक आंदोलन को चलाएंगे। अपना हक लेने के लिए हर बलिदान देने को जाट पूरी तरह तैयार हैं।

28 सितंबर से पहले इन सभी जोन में रैलियों का आयोजन

jat will siege of delhi on september 28

दिल्ली घेराव से पहले रैलियां: जाट नेताओं ने कहा कि हरियाणा को तीन जोन में बांटकर आंदोलन से पहले जाट रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें हिसार जोन में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी व जींद को शामिल किया है। रोहतक जोन में रोहतक, झज्जर, सोनीपत, गुड़गांव, पलवल शामिल होंगे। कुरुक्षेत्र जोन कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर आदि रहेंगे। 28 सितंबर से पहले इन सभी जोन में रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

इन खापों ने लिया हिस्सा: सतरोल खाप, सातबास खाप, दहिया खाप, काजला खाप, मलिक खाप, हुड्डा खाप, देशवाल खाप, कादयान खाप, बूरा खाप, महम चौबीसी, अठगामा, खाप चौरासी, कंडेला खाप, कुंगड़ खाप, दलाल खाप, सुंडा खाप, नैन खाप, ग्रेवाल खाप, राठी खाप सहित अन्य खापों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

ये होंगे कमेटी में: जाट आंदोलन को चलाने के लिए 51 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया गया है। इसमें कमांडेंट हवा सिंह सांगवान,  दलजीत पंघाल, सूबेदार इंद्र सिंह मोर, तुलसी ग्रेवाल, तसवीर राठी, सूबे सिंह समैण, टेकराम कंडेला, धर्मपाल हुड्डा, धर्मपाल छौत, नफे सिंह नैन, हवा सिंह आंतिल, महेंद्र नांदल, सुरेंद्र दहिया, श्रीराम कटारिया, संतोष दहिया, विनोद बाला, ओमप्रकाश मान, आजाद सिंह पंवार, अशोक मलिक, कर्नल ओपी सिंधू, हरदीप अहलावत, महेंद्र ठाकरान, भगत सिंह दलाल, कैप्टन मानसिंह दलाल, आत्मानंद देशवाल, उमेद सिंह देशवाल, पवनजीत बनवाला, कृष्ण डागर, रामकिशन  महलावत, ओमप्रकाश धनखड़, बिजेंद्र डूमरखा, आजाद सिंह खत्री, ताराचंद जाखड़,  सुरेंद्र खरब, सुनील बागड़, रघुबीर सिंह बूरा, राजमल काजल, बलवान सिंह सुंडा, संतोष कादयान, महासिंह देशवाल, राजेश मोर, राजेंद्र सरपंच, रामनिवास खेदड़, राज सिंह धनाना को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed