फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat reservation protest: government call All party meeting

जाट आरक्षण के मुद्दे पर सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

Fri, 19 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
 jat reservation protest: government call All party meeting

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीरवार देर शाम मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में जाटों के आरक्षण की मांग संबंधी आंदोलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जाटों के आरक्षण की मांग के मुद्दे पर विचार विमर्श करने के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने आंदोलनकारी जाटों से प्रदेश के व्यापक हित में अपना आंदोलन वापस लेने की अपील की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर कुछ आंदोलनकारी जाटों के साथ बैठक की थी और उन्होंने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले के लिए आरक्षण कोटा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। उन्होंने वार्षिक आय सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये करने की भी घोषणा की थी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि इसके अलावा सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विशेष पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण के मुद्दे के सभी पहलुओं का अध्ययन करने और सुझाव देने के लिए एक कमेटी का पहले ही गठन भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि हालांकि कमेटी को आगामी 31 मार्च तक अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया था, फिर भी मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी हरियाणा विधानसभा सत्र से पूर्व रिपोर्ट देने के लिए कहा है।


धनखड़ ने कहा कि प्रशासन और पुलिस किसी भी अवांछित घटना से निपटने के लिए सतर्क है और सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए सभी विकल्प खुले रखे हैं।

बहरहाल, उन्होंने आंदोलनकारियों से अपना आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, विशेष रूप से एलपीजी, पेट्रोल और एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed