फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   jat reservation, jat andolan, highcourt news, supreme court, haryana government

जाट आरक्षण के खिलाफ हाईकोर्ट में एक और याचिका दायर

Tue, 24 May 2016 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 24 May 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
jat reservation, jat andolan, highcourt news, supreme court, haryana government
highcourt
आंदोलन के बाद भले ही जाटों को आरक्षण मिल गया हो, लेकिन इसके खिलाफ एक और याचिका हाईकोर्ट में दायर हुई। सफीदों निवासी शक्ति सिंह ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि हरियाणा सरकार ने जाटों के दवाब में उनको आरक्षण दिया है।
विज्ञापन


याचिका के अनुसार सुप्रीम कोर्ट पहले ही जाटों को आरक्षण देने की नीति को रद्द कर चुका है। राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग सुप्रीम कोर्ट में यह कह चुका है कि जाट पिछड़े नहीं है। जाट सेना, शिक्षण संस्थानों व सरकारी सेवा में उच्च पदों पर है। ऐसे में उनको आरक्षण देना सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है।
विज्ञापन


याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 1992 में एक फैसले में कहा था कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता। हरियाणा सरकार ने वर्ष 2014 में भी जाटों समेत अन्य जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग में आरक्षण दिया था और इसे सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सिफारिश को आधार बनाते हुए खारिज कर दिया था। ऐसे में जाटों को पिछड़ा नहीं माना जा सकता। याचिका पर जल्दी ही सुनवाई की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed