फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat protest: Shoe thrown at former CM Hooda in rohtak

पूर्व सीएम हुड्डा पर गुस्साई भीड़ ने फेंका जूता, आवास घेरा

Wed, 24 Feb 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 24 Feb 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
jat protest: Shoe thrown at former CM Hooda in rohtak

जाट आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा के बाद रोहतक में व्यापारियों के जख्मों पर मरहम लगाने पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को व्यापारियों के जबरदस्त गुस्से का सामना करना पड़ा। मॉडल टाउन में मंगवलार को धरने पर बैठे व्यापारियों को सांत्वना देने गए पूर्व सीएम को व्यापारियों ने वापस लौटा दिया।

विज्ञापन


जब हुड्डा ने अपनी बात रखना चाही तो लोग उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। हुड्डा वापस लौटने लगे तब किसी ने उन पर जूता फेंक कर मारा, हालांकि उन्हें लगा नहीं। इसके बाद व्यापारियों की भीड़ उनके आवास तक पहुंच गई।
विज्ञापन


वहां करीब डेढ़ घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने नाराज लोगों को समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बैरिकेड्स तोड़कर पूर्व सीएम के घर में घुसने का प्रयास किया। एसपी ने हुड्डा को सुरक्षा का हवाला देकर रोहकत से बाहर जाने को कहा है, लेकिन उनका कहना है कि यदि डीसी लिखकर दें तो चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक में तबाही का जायजा लेने के लिए सोमवार को भी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली से रोहतक के लिए निकले थे। लेकिन उन्हें बहादुरगढ़ के टिकरी बॉर्डर से लौटा दिया गया था।

हुड्डा लौटने लगे तो किसी ने उन पर जूता फेंक दिया

jat protest: Shoe thrown at former CM Hooda in rohtak

मंगलवार को जब सीएम मनोहर लाल खट्टर रोहतक आए तब भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी अनुमति मिल गई। शाम करीब साढ़े छह बजे  वे रोहतक पहुंचे और धरना स्थल पर गए तब वहां उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

जैसे ही हुड्डा व्यापारियों के पास गए व्यापारियों ने उन्हें उलाहना दिया कि अब तक कहां थे? कुछ लोगों ने उन्हें वहां से चले जाने को कहा। पूर्व सीएम ने अपनी बात रखना चाही लेकिन व्यापारियों ने नहीं सुनी। जब विरोध बढ़ने लगा तो हुड्डा वहां से लौटने लगे लेकिन इसी दौरान किसी ने उन पर जूता फेंक दिया।

इससे माहौल और ज्यादा गर्मा गया और पुलिस उन्हें सुरक्षा घेरे में लेकर उनके आवास तक आ गई। भीड़ भी उनके पीछे-पीछे उनके घर पहुंच गई।

पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश
पूर्व सीएम हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व विधायक बीबी बतरा सहित अन्य नेता घर पहुंचे ही थे कि नाराज व्यापारियों की भीड़ ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने गली के मुहाने पर बैरिकैड्स लगा दिए।

व्यापारी इस कदर नाराज थे कि बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया तब एक व्यापारी बैरिकेड्स पर चढ़ गया। इसके बाद भूपेंद्र सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। पुलिस ने लोगों को जैसे तैसे समझाया और प्रदर्शन खत्म कराया लेकिन कुछ व्यापारियों ने डी पार्क के सामने स्थित चौराहे को जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed