फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat protest: protest of angry people against Leaders

जाट आंदोलन: जब सीएम खट्टर को भाषण छोड़कर जाना पड़ा

Wed, 24 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
jat protest: protest of angry people against Leaders

उपद्रव की आग में प्रदेश के लोगों ने भाईचारा ही नहीं खोया, रोजी-रोटी का सहारा भी गंवा चुके हैं। उपद्रवियों ने देखते ही देखते करोड़ों की संपत्ति को फूंक दिया। जिस कारोबार को खड़ा करने में पीढ़ियां खप गईं, वो उन्माद के तूफान में तिनके की तरह बह गया। बचे हैं तो सिर्फ बेबसी, लाचारी के आंसू और नफरत। नफरत और घृणा उनके खिलाफ भी जिन्होंने उनके चमन को उजाड़ दिया, गुस्सा उन पर भी जो उनकी बर्बादी को तमाशबीन होकर देखते रहे।

विज्ञापन


सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी का सहारा छिन गया। हजारों कामगार बेरोजगार हो गए...कल तक जो मालिक थे आज वो राख के ढेर पर बैठे अपनी बेबसी को कोस रहे हैं। उनकी बेबसी मंगलवार को मरहम लगाने की आड़ में सियासत करने आए नेताओं पर गुस्सा बनकर फूटी।
विज्ञापन


रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व्यापारियों की पीड़ा सुनने आए तो लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए और काले झंडे दिखाकर रोष जाहिर किया। सीएम मुआवजे का आश्वासन देते रहे, नाकारा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया, उन्मादियों को न बख्शने की बात कही, लेकिन जातीय हिंसा की आग में सब कुछ खो चुके इन लोगों का गुस्सा कम न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार सीएम का बीच में भी भाषण छोड़कर जाना पड़ा। उधर डी पार्क के पास धरने पर बैठे व्यापारियों को सांत्वना देने पहुंचे रोहतक के पूर्व विधायक बीबी बतरा को व्यापारियों ने उलटे पांव भगा दिया।


दिल्ली में भूख हड़ताल छोड़कर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा भी शहरवासियों की पीड़ा जानने रोहतक आए। गुस्साए लोगों ने उनके आवास पर प्रदर्शन किया। भीड़ में से उन पर किसी ने जूता फेंक दिया। आखिरकार पुलिस को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर हुड्डा को वापस दिल्ली जाने का कहना पड़ा।

पानीपत में व्यापारियों आधे दिन बाजार बंद रखकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। सोनपीत, करनाल, असंध, कैथल, जींद, झज्जर में प्रदर्शन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed