फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat protest: more then 200 calls in helpline

हेल्पलाइन पर आईं 200 से अधिक कॉल्स

Mon, 22 Feb 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
jat protest: more then 200 calls in helpline

ट्रेन कब चलेगी, बस कब चलेंगी, जाम खुला या नहीं...। इस तरह के सवाल हर 4 से 5 मिनट बाद हेल्पलाइन नंबर-1077 पर पूछे जा रहे हैं। चंडीगढ़ में फंसे लोगों को अपने घर जाने का इंतजार है। वहीं सोमवार को आपदा विभाग के वालंटियर्स ने चंडीगढ़ में फंसे 1600 से अधिक लोगों की मदद की।

विज्ञापन


हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन की वजह से बहुत से लोग अब भी चंडीगढ़ में फंसे हैं। जो धर्मशालाओं, होटलों और अन्य स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। हेल्पलाइन नंबर-1077 आपदा प्रबंधन विभाग ने रविवार को ही शुरू किया था।
विज्ञापन


नंबर शुरू होने के बाद से लगातार फोन घनघना रहे हैं। सोमवार को 200 से अधिक कॉल्स हेल्पलाइन नंबर पर आईं। हर कोई यही पूछ रहा है कि ट्रेनें कब चलेंगी। जो स्पेशल ट्रेन चल रही है उसका रूट और समय क्या है। राष्ट्रीय राजमार्ग-1 खुला या नहीं। कुछ लोग ठहरने के लिए स्थान पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पास लगती धर्मशालाओं या अन्य चयनित स्थानों की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा रेडक्रॉस सोसाइटी के वॉलंटियर्स ने आईएसबीटी-17, 43 और रेलवे स्टेशन पर ठहरे यात्रियों को चाय और खाद्य सामग्री वितरित की।



-संजीव कोहली, सीनियर सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर, आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि हेल्पलाइन पर लगातार कॉल्स आ रही हैं। लोगों को जरूरी जानकारी दी जा रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट संबंधी अपडेट भी बता रहे हैं। रविवार रात के मुकाबले सोमवार को हालात कुछ ठीक हैं। सोमवार को बहुत से फंसे लोग अपने घरों को रवाना हो गए। कोई भी व्यक्ति हेल्पलाइन पर फोन कर जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed