फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat protest, jat reservation, captain abhimanyu, haryana politics, haryana

5 सांसद बोले, वित्तमंत्री का घर जलाना आंदोलन नहीं, षड्यंत्र

Thu, 07 Apr 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Apr 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
jat protest, jat reservation, captain abhimanyu, haryana politics, haryana
विधानसभा में बजट पेश करने जाते हुए कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : अमर उजाला
पांच भाजपा सांसदों की टीम ने वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के रोहतक निवास सिंधु भवन में आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई तोड़फोड़, आगजनी के दौरान भवन से परिवार के सदस्यों के बाहर निकलने वाली वीडियो क्लिप देखी। सभी सांसदों ने इस घटना को जाट आरक्षण आंदोलन की बजाय षड्यंत्र करार दिया। कैप्टन अभिमन्यु ने सांसदों को पूरे घर का मुआयना कराया और घटना की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बाल्यान के साथ बागपत से भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा, फतेहपुर सिकरी से सांसद बाबूलाल और सीकर से सांसद स्वामी सुमेधानंद ने वीरवार को सिंधु भवन का दौरा किया और तोड़फोड़ व आगजनी से हुई क्षति का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री बाल्यान मकान का मंजर देखकर बोले, यह सब तो कल्पना से परे है। क्लिप में साफ दिख रहा है कि उपद्रवी आगजनी और लूटपाट कर रहे हैं, हंस रहे हैं और मिठाई बांट रहे हैं।
विज्ञापन


राजनीति का स्तर इस कदर गिर जाएगा, कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी हाईकमान से मंत्रणा की जाएगी। राज्य मंत्री ने कहा कि यह एक बड़ा षड्यंत्र रचा गया है और राज्य सरकार को इसकी विस्तृत जांच करानी चाहिए। दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि लोगों को मालूम था कि इस घर में बच्चे व महिलाएं हैं, फिर भी यह दुस्साहस किया गया। सरकार को दोषियों को कड़ी सजा दिलवाकर संदेश देना चाहिए कि जो ऐसा करेगा, उसे सजा भी भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत के सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने सिंधु भवन का मंजर देखने के बाद कहा कि उन्होंने 30 साल तक पुलिस में सेवा की है, लेकिन आज तक इतना जघन्य कांड नहीं देखा। यह जाट आरक्षण न होकर प्रतिशोध की ज्वाला थी। केवल राजनीति दुश्मनी निकालने के लिए घर को एक बार नहीं, तीन बार फूंका गया। सीकर से सांसद स्वामी सुमेधानंद ने कहा कि सिंधु भवन की वीडियो क्लिप आज उन्होंने देखी। इस मामले की जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है। इस मामले में सरकार को तेज गति से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सजा दिलवानी चाहिए। यह बेहद ही घिनौना कार्य किया गया है जिसमें षड्यंत्र की बू आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed