{"_id":"6582ee003589ac8181af813f6081a064","slug":"jat-protest-bus-are-not-going-to-delhi-from-three-days-passenger-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से दिल्ली के लिए नहीं मिली बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से दिल्ली के लिए नहीं मिली बस, यात्री परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर जारी जाट आंदोलन के कारण दिल्ली जाने वाली बसें नहीं चल रही हैं। इस कारण राजधानी की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से जाटों को आरक्षण देने की घोषणा करने के 72 घंटे बाद भी दिल्ली रूट पर बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। शहर के सेक्टर-17 स्थित स्टैंड पर यात्री बस का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को यात्रियों से बातचीत के दौरान यह बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन
तीन दिन से बैठे हैं यहां
बबलू शर्मा, दिल्ली निवासी ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए तीन दिन से बस का इंतजार कर रहे हैं। कोई बस नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। यहां से बाहर जाने के लिए अब तक कोई रास्ता नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
ड्यूटी करने कैसे पहुंचें
हरमनदीप सिंह, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ने बताया कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाकर वहां पुलिस की ड्यूटी ज्वाइन करनी है। मगर यहां से जाने का कोई साधन नहीं मिल पा रहा है। काउंटर पर भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विंडों पर नहीं करते ठीक से बातचीत
सुरेंद्र कुमार, दिल्ली निवासी ने बताया कि बस के बारे में अगर विंडो पर जाते हैं तो वहां बैठे अधिकारी ठीक से बात नहीं करते हैं। सही तरीके से जानकारी नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है। दो दिन के बाद करनाल तक के लिए बस चली है। उसमें भी यात्रियों की संख्या अधिक है। इससे भी दिक्कत हो रही है। घर में बडे़ भाई की शादी है। अगर यही हालत रहे तो घर पहुंचना मुश्किल लग रहा है।
परीक्षा देने के बाद घर नहीं लौट पाए
धीरज, दिल्ली निवासी ने बताया कि रविवार को चंडीगढ़ में परीक्षा देने आए थे। इसके बाद यहां से घर लौटना मुश्किल हो गया है। बस स्टैंड के लॉज में दो दिन गुजारने के बाद भी अब तक घर जाने का कोई साधन नहीं मिल रहा है।
बस स्टैंड पर असुविधा
रवि ने बताया कि बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वाली बसों की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। सेक्टर-17 स्टैंड पर पर असुविधा है। हिमाचल से आने के बाद मैं यहां से दो दिन बाद भी दिल्ली नहीं पहुंच पाया हूं। हिमाचल की बसें भी यहीं रोक दी गई हैं।
-