फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat protest: big relief, 2 shatabdi train will run for delhi

रेलवे यात्री ध्यान दें, आज दो शताब्दी ट्रेन दिल्ली रवाना होंगी

Tue, 23 Feb 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
jat protest: big relief, 2 shatabdi train will run for delhi

हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के चलते कई दिनों से ठप ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। स्थिति में सुधार होते ही मंगलवार को चंडीगढ़ से दिल्ली (आनंद विहार) के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाई गईं।

विज्ञापन


इस दौरान दोनों ट्रेनों में करीब तीन हजार यात्रियों ने चंडीगढ़ से प्रस्थान किया। जबकि शताब्दी सहित अन्य ट्रेन रद्द रहीं। वहीं, रेल प्रशासन ने बुधवार को दो शताब्दी ट्रेन और एक स्पेशल ट्रेन दिल्ली तक चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए यहां से मंगलवार को दो स्पेशल ट्रेन दिल्ली (आनंद विहार) रवाना की गईं। पहली ट्रेन सुबह 11 बजे और दूसरी ट्रेन शाम को 4 बजे रवाना की गई। यात्रियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए दोनों ट्रेन अंबाला, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद के रास्ते आंनद विहार पुरानी दिल्ली भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है। बुधवार  को दो शताब्दी ट्रेन दिल्ली के  लिए चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें सहारनपुर रूट से चलाई जाएगी। चंडीगढ़ - नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 12 बजे रवाना की जाऐगी। यह ट्रेन सहारनपुर , मेरठ , मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से पुराने रूट पर चलाई जाएगी। वहीं शाम को कालका - नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सुबह को 6.45 बजे रवाना की जाएगी। इसके बाद वह पुराने रूट (पानीपत-करनाल होते हुए) से चंडीगढ़ शाम को 6.15 बजे पहुंचेगी। साथ ही शाम चार बजे एक और स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

बस स्टैंड पर पीसीआर से दी स्पेशल ट्रेन की जानकारी
सेक्टर - 17 बस स्टैंड पर सुबह से दिल्ली के लिए किसी भी ट्रेन जाने की जानकारी नहीं थी। दिल्ली और हरियाणा ने के लिए सैकड़ों लोग आईएसबीटी पहुंचे हुए थे। चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन की ओर से तैनात कर्मचारियों ने लोगों को दिल्ली तक स्पेशल ट्रेन भेजे जाने की जानकारी दी। पीसीआर से भी इसी तरह की एनाउसमेंट की गई। इसके बाद काफी संख्या में लोग बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन पहुंचे।

शताब्दी सहित 10 ट्रेन रद्द
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के कारण चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से मंगलवार को यशवंतपुर एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस, चंडीगढ़-मडगांव एक्सप्रेस, जयपुर इंटर सिटी, ऊंचाहार एक्सप्रेस, कालका हावड़ा मेल, कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस रद्द रहीं। वहीं, स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर लोग दिन भर ट्रेनों के बारे में जानकारी लेने पहुंचते रहे।


आज नहीं चलेंगी ये ट्रेन
कालका-बांद्रा एक्सप्रेस, चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, कालका-नई दिल्ली एक्सप्रेस, ऊना-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस

दिनेश कुमार, डिवीजन अंबाला डिवीजन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार को दो स्पेशल ट्रेन दिल्ली भेजी गई हैं। यात्रियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाने के लिए यह ट्रेनें  सहारनपुर रूट से चलाई गईं। बुधवार को दो शताब्दी समेत तीन ट्रेन दिल्ली भेजी जाएंगी।आने वाले दिनों में हालात सामान्य होने के बाद सभी ट्रेनें अपने रूट पर चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed