फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat protest and violence: interim assistance to 203 victims

जाट आरक्षण के नाम पर हिंसा: 203 पीड़ितों को आर्थिक मदद आज

Sun, 28 Feb 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Feb 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन

हरियाणा सरकार जाट आरक्षण के नाम पर उपद्रव के शिकार 203 लोगों की आर्थिक मदद करेगी। सरकार की ओर से संपत्ति के नुकसान के आकलन के बाद पीड़ितों को राहत के तौर पर एक करोड़, 12 लाख, 56 हजार, 638 रुपये की अंतरिम सहायता जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


यह राशि आरटीजीएस के माध्यम से पीड़ितों के बैंक खातों में सोमवार को दिन में 11 बजे तक पहुंच जाएगी। कुल 203 में से 100 व्यक्ति रोहतक के हैं, जिन्हें करीब अंतरिम सहायता के तौर पर सर्वाधिक 59.55 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि रोहतक में 100 व्यक्तियों की संपत्ति के नुकसान के लिए 5955833 रुपये की अंतरिम सहायता राशि जारी की गई है।

वहीं झज्जर में 36 व्यक्तियों के लिए 26,55,555 रुपये, जबकि सोनीपत जिला के 14 व्यक्तियों के लिए 16,22,500 रुपये, जींद के 49 व्यक्तियों के 9,88,000 रुपये और हिसार के चार व्यक्तियों के लिए 34,750 रुपये की अंतरिम सहायता राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन समिति की ओर से सात दिनों में जांच के बाद दावेदारों को पूरा दावा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed