{"_id":"537e17237b404b88cb60a83cae4c75d7","slug":"jat-protest-and-violence-businessman-call-haryanvi-bandh-on-17-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के खिलाफ 17 को हरियाणा बंद करेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट के खिलाफ 17 को हरियाणा बंद करेंगे व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फेड के पूर्व चैयरमेन बजरंग दास गर्ग ने कहा है कि अगर सरकार ने 15 दिन में पीड़ित व्यापारियों के नुकसान की भरपाई नहीं की तो व्यापारी 17 मार्च को हरियाणा बंद कर सड़कों पर आ जाएगा।
विज्ञापन
गर्ग ने यह बयान शनिवार को मंडल के पदाधिकारियों के साथ रोहतक व अन्य शहरों व मंडियों में पीड़ित व्यापारियों से मिलने के बाद जारी किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा बंद करते हुए व्यापारी प्रदेश सरकार को करों का भुगतान भी रोक देंगे। गर्ग ने कहा कि व्यापारी की दुकान में लूटपाट व आगजनी करने वाले उपद्रवियों से सरकार लूटे हुए सामान की बरामदगी कर उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज करे और उनकी संपत्ति जब्त करे।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि जिन अधिकारियों की आंदोलन में संलिप्तता थी, उनके खिलाफ भी मुकद्दमा दर्ज किया जाए और लूटपाट व आगजनी की घटनाओं की सीबीआई से जांच करवाई जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पीड़ित छोटे व्यापारियों को नौकरी दी जाए और वैट व बिजली के बिल छह महीने तक माफ किए जाएं।
विज्ञापन
गर्ग ने कहा कि जिस व्यापारी की दुकान राख हो गई है, उन्हें दुकान के फर्नीचर व इन्टीरियर के लिए दो हजार रुपये स्केयर फुट के हिसाब से मुआवजा दिया जाए।