{"_id":"574c63bc4f1c1bf551108de4","slug":"jat-andolan-jat-reservation-nh1-haryana-government-haryana-police-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन: गलतियां नहीं दोहराएंगे, मुख्य फोकस NH-1 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन: गलतियां नहीं दोहराएंगे, मुख्य फोकस NH-1 पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 31 May 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण पर मच सकता है बवाल
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार पहले की गलतियों से सबक लेते हुए पांच जून के संभावित जाट आंदोलन से निपटने की तैयारी में जुट गई है। जो गलतियां पिछली बार हुईं, वे इस बार न हों, इसके लिए ताना-बाना बुना जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर एक पर मुख्य फोकस रहेगा। यह राजमार्ग किसी कीमत पर जाम नहीं होने दिया जाएगा।
मुनक नहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेल ट्रैक के लिए पुलिस संबंधित विभागों के साथ रणनीति तैयार कर रही है। इसके अलावा लोगों की संपत्ति पर ध्यान रखा जाएगा। पुलिस प्रमुख और गृह विभाग ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। उधर, हरियाणा सरकार ने 10 कंपनियों के अलावा केंद्र से अतिरिक्त पुलिस बल की रिजर्व टुकड़ियां मांगी हैं।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जाट आरक्षण पर अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद जाट समुदाय फिर से लामबंद हो रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, गृहसचिव और अन्य अधिकारियों ने दिनभर जाट आंदोलन से निपटने पर मंथन किया। इस रणनीति के बारे में सेना के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। सोमवार को सेना के जवानों ने राज्य के संवेदनशील जिलों में फ्लैग मार्च किया और पुलिस प्रशासन के साथ रणनीति पर मंथन किया।

संघ के वरिष्ठ नेताओं के साथ खट्टर ने किया मंथन
एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
हरियाणा के मौजूदा हालात पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोमवार को संघ के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी मंत्रणा हुई है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जाटों के आंदोलन को देखते हुए पहले से आलाकमान को अपने विश्वास में लेने के लिए यह बैठक की है।
आंदोलनकारियों का डाटा जुटा रही सरकार
आंदोलन की अगुवाई करने वाले नेताओं का डाटा तैयार किया जा रहा है। गृह विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। राज्य पुलिस प्रमुख भी लगातार सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ संपर्क में हैं।