फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jaswant Singh Virdi becomes first turbaned Sikh Lord Mayor of Indian origin in Coventry

Punjab News: जसवंत सिंह विरदी ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के कोवेंट्री में पहले पगड़ीधारी सिख लॉर्ड मेयर बने

Mon, 22 May 2023 10:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 May 2023 10:16 PM IST
सार

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने उन्हें बधाई दी है। इससे पहले यूके में पंजाब के रहने वाले तनमनजीत सिंह ढेसी पहले पगड़ीधारी सांसद बन चुके हैं।

विज्ञापन
Jaswant Singh Virdi becomes first turbaned Sikh Lord Mayor of Indian origin in Coventry
जसवंत सिंह विरदी। - फोटो : फाइल

विस्तार

इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स शहर कोवेंट्री में जसवंत सिंह विरदी ने भारतीय मूल के पहले पगड़ीधारी सिख लॉर्ड मेयर बन कर इतिहास रच दिया है। उनका जन्म पंजाब में ही हुआ था। वह आजादी से पहले लाहौर और बाद में बंगाल में भी रहे। बचपन में उन्होंने कुछ समय कोलकाता में बिताया। उनका परिवार 1950 में अफ्रीकी देश केन्या चला गया था। जहां उन्होंने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की। आगे की शिक्षा के लिए 1960 के बाद परिवार यूके शिफ्ट हो गया। विरदी ने 16 साल तक शहर में काउंसलर के रूप में सेवाएं दीं। विरदी ने लॉर्ड मेयर के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उनकी पत्नी कृष्णा लॉर्ड मेयरेस बन गई हैं।

विज्ञापन


विरदी ने कहा कि मैं अपने दूसरे गृह नगर का लॉर्ड मेयर बनने पर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पिछले हफ्ते कोवेंट्री कैथेड्रल की वार्षिक आम बैठक में मेयर ने एक आधिकारिक राजचिह्न के रूप में उन्हें जिम्मेदारियां दी थीं। बिरदी ने तब कहा था- एक सिख के रूप में इसका मतलब यह भी है कि मैं कार्यालय की जिम्मेदारियां इस पगड़ी के साथ संभालूं।
विज्ञापन


एक पार्षद होने के अलावा वह शहर में धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक परियोजनाओं की स्थापना में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। वहीं, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने उन्हें बधाई दी है। इससे पहले यूके में पंजाब के रहने वाले तनमनजीत सिंह ढेसी पहले पगड़ीधारी सांसद बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed