फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jaspal bhatti wife savita bhatti play on punjab assembly election in chandigarh

सविता भट्टी ने बताया, चुनाव के दौरान कैसे नारे लगाने चाहिएं?

Tue, 04 Oct 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Oct 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
jaspal bhatti wife savita bhatti play on punjab assembly election in chandigarh
पंजाब विधानसभा चुनाव पर सविता भट्टी ने पेश किया नाटक - फोटो : अमर उजाला
जाने माने हास्य कलाकार स्वर्गीय जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी बता रही हैं कि चुनाव के दौरान नेताओें को कैसे नारे लगाने चाहिएं? चुनावों के दौरान मंत्रियों को रैलियों में नशे, किसानों द्वारा आत्म हत्या करने, घोटाले, धर्म, पंजाब और पंजाबियत को बचाने से जुड़े हुए नारों की बजाए मेरा रंग दे किसी भी रंग चोला, बस भरना चाहिए मेरा चोला जैसे नारे लगाने चाहिए। यह सीख सेक्टर 8 में स्टूडेंट्स को कोचिंग सेंटर में दी गई।
विज्ञापन


दरअसल मंगलवार को जसपाल भट्टी नॉनसेंस क्लब  द्वारा स्पेशल कोचिंग क्लासेज फॉर पंजाब इलेक्शन विषय पर व्यंग्यात्मक एक्ट पेश किया गया था, जिसमें कलाकार स्टूडेंट्स को चुनावों की कोचिंग देते नजर आए। जिसमें आज के नेताओं के दलबदलू होने और उनकी करनी और कत्थनी में अंतर होने के विषयों को उठाया गया।
विज्ञापन


नाटक की शुरुआत करते हुए क्लब की चेयरपर्सन सविता भट्टी कहती है कि समाज में लोगों को सबसे बड़ी मुश्किल यह आ रही है कि उन्हें यह ही नहीं पता चलता  कि वे  किसे वोट डालें और किसे नहीं। क्योंकि जब एक पार्टी के नेता को किसी दूसरी पार्टी की ओर से टिकट ऑफर की जाती है तो वो टिकट के चक्कर में अपनी पार्टी छोड़ विपक्षी पार्टी से जुड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी उसी विपक्षी पार्टी की बुराई करने वाला वही नेता टिकट मिलने पर उस पार्टी का गुणगान करने लग जाता है। ऐसे में लोग यही सोचते रहते है कि आखिर वोट दे तो किसे दे? वह आगे बताती हैं कि किसी समय सरदार भगत सिंह ने देश के लिए मेरा रंग दे बसंती चोला गीत गाकर देश प्रेम की भावना को उपर उठाया था, वहीं आज के समय में नेता उसी सुर में बैंकों में पैसा जमा करते नजर आते हैं। जसपाल भट्टी नॉनसेंस क्लब पिछले 30 सालों से लोगों में जागरूकता लाने के लिए ऐसे नाटकों का आयोजन करता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed